Breaking News

चीन को तगड़ झटका, अब ITBP ने पेंगोंग झील के पास नए महत्वपूर्ण मोर्चे पर किया कब्जा


भारतीय सेना बॉर्डर पर चीन का कड़ी टक्कर दे रही है और चीनी सैनिकों को भारत से खदेड़ रही है। पूर्वी लद्दाख स्थित पेंगोंग झील के दक्षिणी किनारे की प्रमुख चोटियों पर भारतीय सेना की मोर्चेबंदी के बाद इंडो-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के जवानों ने भी कुछ महत्वपूर्ण मोर्चों को संभाल लिया है। आईटीबीपी के जवानों ने रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण ब्लैक टॉप एरिया के पास नई जगहों पर अपनी मोर्चेबंदी कर ली है। गौरतलब है कि इस क्षेत्र पर कब्जा जमाने के बाद पूर्वी लद्दाख में वास्तवितक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर तैनात चीनी सैनिकों की हर हरकत पर आईटीबीपी जवानों की पैनी नजर रहेगी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आईटीबीपी जवान 4,994 मीटर ऊंचाई पर स्थित फुरचुक ला पास से गुजरते हुए ब्लैक टॉप तक पहुंचे। अब तक आईटीबीपी की तैनाती सिर्फ पेंगोंग झील के उत्तरी किनारे पर स्थित फिंगर 2 और फिंगर 3 एरिया के पास धान सिंह पोस्ट पर ही हुआ करती थी, लेकिन ब्लैक टॉप एरिया के पास नई जगहों पर मोर्चाबंदी आईटीबीपी की बड़ी कामयाबी है।आईटीबीपी के आईजी (ऑपरेशंस) एम. एस. रावत ने कहा, आईटीबीपी के डीजीपी एस. एस. देसवाल ने पिछले हफ्ते जवानों के साथ छह दिन गुजारे और उन्हें एलएसी पर जिम्मेदारियों के प्रति सतर्क किया। पहली बार हम अच्छी-खासी संख्या में इन चोटियों पर मौजूद हैं। आईजी रावत ने भी डीजीपी देसवाल के साथ सीमा पर छह दिन का वक्त गुजारा। उनके साथ आईजी (पर्सोनल) दलजीत चौधरी और आईजी (लेह) दीपम भी थे।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3jMSyFD

कोई टिप्पणी नहीं