Breaking News

Realme X और Realme 3i आज भारत में होगा लॉन्च, जानिए फीचर्स व कीमत

नई दिल्ली: रियलमी का नया स्मार्टफोन Realme X और Realme 3i आज भारत में लॉन्च किया जाएगा।Realme X स्मार्टफोन को चीन में पहले ही लॉन्च किया जा चुका है। इस स्मार्टफोन में पॉप-अप सेल्फी कैमरे और इन-डिस्प्ले फिंगर प्रिंट सेंसर दिया गया है।माना जा रहा है कि भारत में Realme X की कीमत करीब 18,000 रुपये से 20,000 रुपये के बीच में हो सकती है।

Realme X स्पेसिफिकेशन

इस स्मार्टफोन में 6.53 इंच का फुल HD + edge to edge एमोलेड डिस्प्ले दिया गया हैै। फोन की स्क्रीन में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास की प्रोटेक्शन दी गई है। यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 SoC प्रोसेसर के साथ आता है। यह कलर ओएस पर ऑपरेट होता है जो एंड्रॉइड 9 पाई पर बेस्ड है। फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा दिया गया है। इसका पहला सेंसर 48 मेगापिक्सल का है और दूसरा डेप्थ सेंसर 5 मेगापिक्सल का है। वहीं, सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का पॉप-अप कैमरा दिया गया है। पावर के लिए फोन में 3765 एमएएच की बैटरी दी गई है।

Realme 3i स्पेसिफिकेशन

अगर हैंडसेट के फीचर्स व कीमत की बात करें तो इसके रियर में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा। इसके अलावा पावर बैंकअप के लिए 4,230 एमएएच की बैटरी दी जाएगी और हीलियो पी60 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके अलावा फोन एंड्रॉयड पर काम करेगा और इसे 4 जीबी रैम के साथ उतारा जाएगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस स्मार्टफोन की कीमत रियलमी 3 से कम हो सकती है। बता दें कि Realme 3 की शुरूआती कीमत 8,999 रुपये रखी गयी है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2xYjZXv

कोई टिप्पणी नहीं