Breaking News

IPL का पूरा शेड्यूल हुआ जारी, 19 सितंबर को अबु धाबी में होगा शुरू, देखें पूरी लिस्ट


IPL का पूरा शेड्यूल जारी हो गया है जिसके तहत 19 सितंबर से आबु धाबी में इसकी शुरूआत होगी। इंडियन प्रीमियर लीग का यह 13वां संस्करण है। आईपीएल के 13वें सीजन का आगाज 19 सितंबर को अबु धाबी में होगा। उद्घाटन मैच में पिछली बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस (MI) और उपविजेता चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) में मुकाबला होगा। इसके बाद रविवार 20 सितंबर को दुबई में दिल्ली कैपिटल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच मुकाबला होगा।सोमवार 21 सितंबर को सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु दुबई में भिड़ेंगे। मंगलवार 22 सितंबर को शारजाह में राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स आमने-सामने होंगे। दुबई में आईपीएल के सबसे ज्यादा 24 मैच खेले जाएंगे। अबु धाबी में 20 मैच और शारजाह में 12 मैच खेले जाएंगे।टूर्नामेंट 19 सितंबर से शुरू होकर 53 दिनों तक चलेगा। IPL फाइनल 10 नवंबर को होगा. इस बार IPL के 10 डबल हेडर (एक दिन में दो मैच) मुकाबले खेले जाएंगे।इस बार आयोजकों ने IPL मैचों के नियमित समय से 30 मिनट आगे आने का फैसला किया है। दिन के मुकाबले अब शाम 4 बजे की जगह दोपहर 3:30 बजे से शुरू होंगे। शाम के मुकाबले 7:30 बजे से खेले जाएंगे, जो कि पहले रात 8 बजे से होते थे।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3gZUPvn

कोई टिप्पणी नहीं