Breaking News

सावधानः 50 से 60 किलोमीटर की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, यहां होगी भारी बारिश


केरल, माहे, पश्चिम बंगाल के हिमालयी क्षेत्र, सिक्किम, असम और मेघालय में अगले 24 घंटों में भारी बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने इस बात का जानकारी दी। विभाग ने कहा कि इसके अलावा उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडडुचेरी, कराईकल और लक्षद्वीप में इस दौरान विभिन्न जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने के आसार हैं। विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण-पूर्व अरब सागर में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। दक्षिण पश्चिम, पूर्वी अरब सागर और लक्षद्वीप के अलावा, केरल-कर्नाटक तटों और मन्नार की खाड़ी के ऊपर किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा बहने के आसार है। इस वजह से मछुआरों को इस दौरान इन क्षेत्रों में नहीं जाने की सलाह दी गयी है। इस दौरान उत्तराखंड, राजस्थान, ओडिशा, पश्चिम बंगाल के हिमालयी क्षेत्र, सिक्किम और छत्तीसगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर विभिन्न जगहों पर गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। केरल, माहे, मध्य प्रदेश, विदर्भ, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, झारखंड, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके, असम, मेघालय, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, कोंकण, गोवा, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर विभिन्न जगहों पर गरज के साथ छींटे पड़ सकते हैं। दक्षिण-पश्चिम मानसून पिछले 24 घंटों के दौरान असम, मेघालय, हरियाणा और केरल में सक्रिय रहा। जबकि नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके, ओडिशा, झारखंड, बिहार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, गुजरात, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश और विदर्भ में यह कमजोर पड़ गया। इस दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल के हिमालयी क्षेत्र, सिक्किम, हरियाणा और लक्षद्वीप में बारिश हुई अथवा गरज के साथ छींटे पड़े। हरियाणा, कर्नाटक के तटीय इलाके, केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, झारखंड, बिहार, उत्तराखंड, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, पश्चिम राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में विभिन्न स्थानों पर गरज के साथ छींटे पड़े। पश्चिम बंगाल, ओडिशा, पूर्वी और पश्चिम उत्तर प्रदेश, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, गुजरात क्षेत्र, सौराष्ट्र, कच्छ, मराठवाड़ा, आंध्र प्रदेश के तटीय इलाके, तेलंगाना, रायलसीमा, तमिलनाडु और अलग-अलग इलाकों में भी गरज के साथ छींटे पड़े। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल के हिमालयी क्षेत्र, सिक्किम, झारखंड, ओडिशा,छत्तीसगढ़, कोंकण, गोवा, विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र,कर्नाटक के तटीय इलाके, केरल, माहे, तमिलनाडु, पुडडुचेरी और कराईकल में इस दौरान बारिश हुई अथवा गरज के साथ छींटे पड़े।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/322Krih

कोई टिप्पणी नहीं