Breaking News

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता की हालत गंभीर, ICU में किया गया भर्ती


कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरुण गोगोई को आईसीयू में भर्ती किया गया है। गोगोई ने हाल ही में कोरोना से जंग जीती थी, लेकिन शरीर में ऑक्सीजन लेवल कम होने के बाद उनकी तबीयत और ज्यादा बिगड़ गई। एक वरिष्ठ डॉक्टर ने यह जानकारी दी।85 वर्षीय गोगोई 25 अगस्त को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे, जिसके बाद उन्हें गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (जीएमसीएच) में भर्ती कराया गया था। संक्रमणमुक्त होने के बाद भी गोगोई अस्पताल में भर्ती रहे। अस्पताल के अधीक्षक अभिजीत सरमा ने कहा कि गोगोई पहले से ही कई बीमारियों की चपेट में हैं और फेफड़ों में कुछ परेशानी होने के साथ ऑक्सीजन का स्तर कम होने के बाद उन्हें गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती किया गया।उन्होंने कहा, हालांकि गोगोई की हालत स्थिर है और हम लगातार उनकी सेहत की निगरानी कर रहे हैं। इस समय वह ऑक्सीजन पर हैं। असम के स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि जीएमसीएच के अधिकारी शुक्रवार सुबह पूर्व मुख्यमंत्री गोगोई की स्थिति के बारे में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से नई दिल्ली में एम्स के डॉक्टरों से परामर्श करेंगे। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, अगर जरूरत हुई तो हम उन्हें दिल्ली ले जाने को तैयार हैं। मैंने पहले ही उनके बेटे गौरव गोगोई से बात कर ली है। जीएमसीएच के अधीक्षक ने कहा, गोगोई फिलहाल बात करने की स्थिति में हैं लेकिन काफी थके हुए हैं। हम उनकी पूरी देखभाल कर रहे हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3j0ue3m

कोई टिप्पणी नहीं