भाजपा सरकार के सामने आई नई मुसीबत, अब इस संगठन ने दी आंदोलन की चेतावनी

त्रिपुरा सरकार विस्थापित ब्रू समुदाय के सभी लोगों को मिजोरम से लाकर केवल उत्तर त्रिपुरा जिले के कंचनपुर उप-मंडल में बसाती है तो आंदोलन तेज किया जाएगा। यह कहना है त्रिपुरा में स्थानीय संगठनों के समूह संयुक्त आंदोलन समिति (जेएमसी) का। जेएमसी के संयोजक सुशांत विकास बरुआ ने कहा कि जेएमसी चाहती है कि ब्रू समुदाय के लोगों को केवल उत्तरी त्रिपुरा जिले के कंचनपुर उप-मंडल में बसाने की बजाय उनका पुनर्वास त्रिपुरा के सभी जिलों में किया जाना चाहिए।बरुआ ने संवाददाताओं से कहा, सरकार ने 4,600 ब्रू परिवारों का पुनर्वास केवल कंचनपुर उप-मंडल और आसपास के क्षेत्रों में करने की पहल की है, लेकिन हमें लगता है कि इससे गैर-ब्रू समुदाय के लोगों पर भारी बोझ पड़ेगा, जिनमें बंगाली, मिजो और स्थानीय जनजातियां शामिल हैं। हम चाहते हैं कि ब्रू समुदाय के लोगों को त्रिपुरा के सभी आठ जिलों में बराबरी की संख्या में बसाया जाए।उन्होंने कहा कि यदि सरकार ब्रू समुदाय के सभी लोगों का पुर्नवास कंचनपुर उप-मंडल में करती है तो जेएमसी हड़ताल का आह्वान करेगी या राष्ट्रीय राजमार्ग-8 अवरुद्ध करेगी। जेएमसी ने मंगलवार को अपनी मांग को लेकर उप-मंडल में सुबह से शाम तक बंद का आह्वान किया था। जेएमसी ने उप-विभागीय मजिस्ट्रेट (एसडीएम), चांदनी चंद्रन के माध्यम से मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब को एक ज्ञापन सौंपा। उसमें सरकार को अपने निर्णय पर पुनर्विचार करने के लिए सात दिन का समय दिया है। अगर सात दिनों में इस पर विचार नहीं किया जाता तो संगठन ने आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3j24L9r
कोई टिप्पणी नहीं