सावधानः अगर दिन में करते हैं ऐसा काम, तो जल्द हो सकती है आपकी मौत, जानिए कैसे

दिनभर के काम से फुर्सत मिलने के बाद कुछ लोग खासकर गृहिणियां दिन में कुछ देर सोना या झपकी लेना पसंद करती हैं। ऐसा करने से शरीर को ऊर्जा मिलती है और वह फिर से काम करने के लिए सुपरचार्ज हो जाता है, लेकिन लंबे समय तक वैज्ञानिकों के बीच यह बहस का मुद्दा बना हुआ है कि दिन में कितनी देर सोना सेहत के लिए फायदेमंद है? अब यूरोपियन सोसायटी ऑफ कार्डियोलॉजी कांग्रेस ने अपने एक नए शोध में इस सवाल का जवाब दिया है। उन्होंने लोगों को सुझाव दिया है कि वे दिन में 1 घंटे से ज्यादा न सोएं (पॉवर नैप) क्योंकि ऐसा करना स्वास्थ्य संबंधी कई गंभीर रोगों को बुलावा देता है।यूरोपियन सोसायटी का कहना है कि दिन में ज्यादा देर तक झपकी लेने वालों में हृदय रोग संबंधी बीमारियां और टाइप-2 डायबिटीज होने की आशंका 34 फीसदी बढ़ जाती है। इतना ही नहीं ऐसे लोगों की युवावस्था में ही आकस्मिक मृत्यु होने का खतरा दूसरों की तुलना में भी 30 फीसदी ज्यादा होता है। शोध से पहले स्वास्थ्य विशेषज्ञ दोपहर में कुछ देर सोने या झपकी लेने को स्वास्थ्य के लिहाज से कारगर माना जाता था। बहुत से पश्चिमी और यूरोपीय देशों में तो ऑफिस में काम के दौरान भी कुछ देर झपकी लेने की अनुमति है क्योंकि वहां इसे कर्मचारियों की उत्पादकता बढ़ाने के तरीके के रूप में देखते हैं।हालांकि, यूरोपीय सोसायटी ऑफ कार्डियोलॉजी कांग्रेस में प्रस्तुत चीनी वैज्ञानिकों के इस नए शोध में कहा गया है कि 60 मिनट से अधिक समय तक पावर नैप रखना आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक भी हो सकता है। गुआनझोउ मेडिकल यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर और इस अध्ययन के प्रमुख लेखक डॉ. झी पैन ने कहा कि दिन में कुछ देर झपकी लेना पूरी दुनिया बहुत ही आम आदत है और इसे एक स्वस्थ आदत माना जाता है। पैन ने कहा कि यह भी माना जाता है कि नैपिंग से हमारे प्रदर्शन में गुणात्मक सुधार होता है, लेकिन हमारा अध्ययन ‘स्लीप डेट’ यानी ‘पॉवर नैप’ से जुड़े इन मिथकों को चुनौती देता है। पूर्व के अध्ययनों ने पहले ही दिन में सोने को हृदय संबंधी बीमारियों यहां तक कि अकस्मिक मृत्यु तक का कारण बताया है, लेकिन हमारे नए शोध में दिल की बीमारी के प्रमुख कारकों के रूप में रात की नींद की अवधि को भी शामिल किया गया है।प्रोफेसर पैन का कहना है कि 60 मिनट से अधिक समय तक झपकी लेना स्वास्थ्य के लिए खतरनाक क्यों है? इस पर अभी शोध किया जा रहा है, लेकिन शुरुआती नतीजों ने कुछ गंभीर स्वास्थ्य चुनौतियों की ओर इशारा किया है। पूर्व के अध्ययनों में दावा किया गया है कि दिन में झपकी लेने से शरीर में आंतरिक सूजन हो सकती है, जो हृदय के लिए घातक है। शोधकर्ताओं ने 3 लाख से अधिक लोगों के कार्डियक अरेस्ट, हृदयाघात और अन्य स्वास्थ्य संबंधी रिपोट्र्स का अध्ययन किया तो पाया कि ऐसेरोगोंसे असमय मरने वाले लोगों में उनकी नींद की आदतों और उनके स्वास्थ्य को प्रभावित करने वाली जीवनशैली से जुड़ी अन्य बातों ने भी जल्दी मृत्यु के कारण प्रदर्शित किए।शोध के निष्कर्षों से पता चला है कि महिलाओं के लिए झपकी लेना पुरुषों की तुलना में अधिक खतरनाक है क्योंकि जब भी वे प्रतिदिन एक घंटे से अधिक समय तक झपकी लेती हैं, तो उनके असमय मरने का खतरा पहले से 22 फीसदी बढ़ जाता है। हालांकि, नैपिंग के बारे में अध्ययन अभी भी स्पष्ट नहीं है क्योंकि उनमें से कुछ का दावा है कि यह दिल की सेहत के लिए अच्छे नहीं हैं जबकि अन्य बताते हैं कि नैपिंग से हार्ट अटैक का खतरा कम हो सकता है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3jIPieE
कोई टिप्पणी नहीं