Breaking News

फिर हुई चीन की किरकिरी, इस बार अश्लील वीडियो मामले में फंसे चीनी राजदूत


विश्व मंच पर चीन की किरकिरी कम होने का नाम नहीं ले रही। नए मामले में अश्लील वीडियो को लाइक करने के फेर में ब्रिटेन में चीन के राजदूत आलोचनाओं से घिर गए हैं। जानकारी के अनुसार पिछले सप्ताह ब्रिटेन में चीन के राजदूत लियू शियाओमिंग के ट्विटर अकाउंट से एक अश्लील वीडियो को लाइक कर दिया गया। इसके बाद उनकी काफी किरकिरी हुई। इस मामले को लेकर मिलीजुली प्रतिक्रिया व्यक्त की जा रही है। कुछ लोगों ने इसके लिए लियू की निंदा की है, वहीं दूसरों का कहना है कि हो सकता है कि उनका ट्विटर अकाउंट उनका स्टाफ संचालत करता हो। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक चीन के दूतावास से इसे लेकर संपर्क नहीं हो सका। जो वीडियो लाइक किया गया है वह मई में पोस्ट किया गया था। 10 सैकंड की इस क्लिप को 1500 से ज्यादा लाइक मिले थे। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि लियू के अकाउंट से चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की आलोचना करने वाले ट्वीट्स को भी लाइक किया गया है जो चकित करता है। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने सवाल किया है कि आखिर लियू का ट्विटर अकाउंट क्यों है, उन्हें तो चीनी ट्विटर पर होना चाहिए। उधर, इस वाकये के सामने आने के बाद चीन की सरकार भी सवालों के घेरे में आ गई है। लोगों का कहना है कि इससे चीन की सरकार और उसके अधिकारियों की मानसिकता पता चलती है। कुछ लोगों ने यह भी कहा है कि शायद लियू का अकाउंट देखने वाला स्टाफ इसके लिए जिम्मेदार हो।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3k3PB3P

कोई टिप्पणी नहीं