Breaking News

नाले में सफाई कर रहे थे कर्मचारी, तभी मिला इंसान से भी बड़ा चूहा, मच गया हड़कंप


मैक्सिको शहर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब नाले में सफाई के दौरान इंसान से भी बड़े आकार का चूहा मिला। अधिकारियों ने जब इसकी जांच की तो पता चला कि हैलोवीन त्‍योहार मनाने के लिए यह नकली चूहा बनाया गया था। यह चूहा गलती से नाले में चला गया था।इस विशाल चूहे की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर जमकर देखा जा रहा है। यह चूहा इतना विशाल है कि उसके आसपास खड़े लोग छोटे नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में कर्मचारी चूहे को साफ कर रहे हैं। वहां पर मौजूद लोग इस चूहे को नाले में देखकर हैरत में आ गए जो किसी तरह से जमीन के अंदर बने नाले की भूलभुलैया में फंस गया था। कई लोगों ने यह भी कहा कि चूहा देखने में पूरी तरह से असली लग रहा है। इस विशालकाय चूहे की तस्‍वीर और वीडियो खूब शेयर की गई। इसके बाद एक महिला सामने आई और उसने दावा किया कि यह नकली चूहा उसका है। एवलिन नाम की इस महिला का कहना है कि उन्‍होंने यह नकली चूहा कुछ साल पहले हैलोवीन की सजावट के लिए बनवाया था।एवलिन ने दावा किया कि भारी बारिश में उनका यह चूहा बह गया। उन्‍होंने कहा कि चूहे की तलाश के लिए जब मैंने नाले की सफाई में मदद मांगी तो कोई सामने नहीं आया। अब मुझे मेरा चूहा म‍िल गया है लेकिन मैं अभी यह तय नहीं कर पाई हूं कि मैं इसे अपने पास रखूंगी या नहीं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2G1WdkC

कोई टिप्पणी नहीं