Breaking News

भाजपा सरकार करेगी बड़ा फेरबदल, तीन कैबिनेट मंत्रियों का कटा पत्ता, सहयोगी पार्टी को भी झटका


मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह ने तीन कैबिनेट मंत्रियों को मंत्रिपरिषद से हटा दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्यपाल नजमा हेपतुल्ला ने गुरूवार को मंत्री वी. हंगखानलियन, नेमचा किपजेन और टी राधेश्याम को हटाये जाने की सिफारिश को स्वीकार कर लिया है। सूत्रों ने बताया कि सहयोगी नेशनल पुीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के भी कईं मंत्रियों को हटाया जा सकता है। कांग्रेस से इस्तीफा देकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वाले विभिन्न विधायकों और भाजपा के मौजूदा विधायकों में से कुछ चेहरों को मंत्रिमंडल में जगह दिए का अनुमान है। बता दें कि एनपीपी मणिपुर में भाजपा की महत्वपूर्ण सहयोगी रही है, जिसके पास खुद सरकार बनाने के लिए संख्या नहीं थी। हालांकि जॉयकुमार और बीरेन सिंह के बीच संबंधों में खटास आ गई। जब उन्हें पता चलता है कि दो मंत्रियों को हटा दिया जाएगा।वहीं कांग्रेस के दो पूर्व चेहरों – ओंग्राम इबोबी सिंह के भतीजे ओकराम हेनरी सिंह जो कि वांगखेई का प्रतिनिधित्व करते हैं। वहीं वांगोई से ओइनम लुखोई सिंह को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की उम्मीद है। इससे पहले बीरेन सिंह सोमवार को नई दिल्ली में थे। उनके साथ मणिपुर के बीजेपी प्रमुख शेखोम टिकेंद्र सिंह भी राजधानी आए थे। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष, राष्ट्रीय महासचिव राम माधव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और केंद्रीय पर्यवेक्षक बैजयंत पांडा, असम के मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा सहित केंद्रीय भाजपा नेताओं से मुलाकात की थी।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/32UKLjE

कोई टिप्पणी नहीं