Breaking News

इस देश को बेहाल कर देगा कोरोना वायरस, आ सकती है तीसरी लहर, वैज्ञानिकों के उड़े होश


विश्व में जहां कोरोना की दूसरी लहर से लोग जूझ रहे हैं। वहीं ब्रिटेन में महामारी की तीसरी लहर की आशंका व्यक्त की जा रही है। जानकारी के मुताबिक ब्रिटेन की एडिनबर्ग यूनिवर्सिटी में संक्रमण रोगों के प्रोफेसर मार्क वूलहाउस के मुताबिक कोरोना की तीसरी लहर आ सकती है। उनके मुताबिक लॉकडाउन लगाने से ये वायरस खत्म नहीं होता है बल्कि इससे समस्‍या बढ़ जाती है।ब्रिटेन में फिर से कोरोना केस मिलने पर प्रोफेसर मार्क ने देश में तीसरी लहर की आशंका व्यक्त की है। उनका कहना है कि इसको रोकने के लिए कड़े कदम उठाने की जरूरत है, जिससे इस कोरोना को कम किया जा सके। उन्होंने कहा कि पहले भी सितंबर में ब्रिटेन में दोबारा लॉकडाउन की जरूरत बताई गई थी। दूसरे उपाय भी जरूरी प्रोफेसर मार्क ने कहा कि यदि कोरोना की कारगर वैक्‍सीन आने वाले समय में नहीं मिल पाती है तो इससे निपटने के दूसरे उपाय सोचने होंगे। उनके मुताबिक इसमें अधिक से अधिक लोगों की टेस्टिंग करनी होगी। उनका कहना है कि ये देखना भी जरूरी है कि इनके अलावा हमें किस प्रकार के कदम इसको रोकने के लिए उठाने होंगे। गौरतलब है कि ब्रिटेन में कोरोना के फिर से मामले बढ़ने लगे हैं, जिसके कारण वहां पर पुन: लॉकडाउन लगाने की जरूरत महसूस की जा रही है। ब्रिटेन में कोरोना के अब तक 43 लाख से अधिक मामले सामने आ चुके हैं और 42 हजार से ज्यादा मरीजों की मौत भी हो चुकी है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3kXj8wE

कोई टिप्पणी नहीं