Breaking News

बिहार चुनाव से पहले बड़ी खबर, भाजपा और नीतीश कुमार को मिली बड़ी जीत, जानिए कैसे


बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच एनडीए में सीटों के बंटवारे पर सहमति बन गई है। बीजेपी नेता और बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव ने एलजेपी को लेकर बड़ा बयान दिया है, जिसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि सीटों के बंटवारे को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी और बीजेपी के बीच हुई बातचीत सकारात्मक रही है। एनडीए गठबंधन में सीटों को लेकर एलजेपी से बात बन गई है। दरअसल बिहार प्रभारी भूपेंद्र यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए गठबंधन बिहार चुनाव लड़ेगा। बीजेपी, जेडीयू और लोक जनशक्ति पार्टी - ये तीनों दल मिलकर चुनाव लड़ेंगे। यहां तक कि जीतन राम मांझी की पार्टी ने भी जेडीयू को समर्थन दिया है, वे भी हमारे साथ हैं।अनुमान के मुताबिक बिहार में दलित और महादलित मिलाकर करीब 16 फीसदी वोटर हैं। वहीं बिहार में कोइरी (कुशवाहा) की कुल आबादी 6 से 7 प्रतिशत के आसपास है। इस वोट बैंक का हिसाब लगाएं तो कुल मिलाकर करीब 20-21 फीसदी होता है। इसमें करीब पांच फीसदी पासवान समाज के कोर वोटर रामविलास पासवान और चिराग पासवान का साथ देते रहे हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/33fAa2R

कोई टिप्पणी नहीं