Breaking News

लगातार पांचवें दिन मिली बड़ी राहत, आज इतना सस्ता हुआ डीजल, ये है पेट्रोल की कीमत


देश में मंगलवार को डीजल के दामों में लगातार पांचवें दिन भी कटौती की गई। देश के चार बड़े महानगरों में आज डीजल की कीमत में 08 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई, जबकि पेट्रोल के दाम लगातार सातवें दिन भी स्थिर रहे। सितंबर माह में डीजल 2.94 रुपये प्रति लीटर सस्ता हो चुका है। विश्व में कोरोना वायरस (कोविड-19) के प्रकोप के कारण अभी तक कच्चे तेल की मांग में बढ़ोतरी नहीं हुई है। तेल विपणन क्षेत्र की अग्रणी कंपनी इंडियन ऑयल के अनुसार आज दिल्ली में पेट्रोल 81.06 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा, जबकि डीजल आठ पैसे सस्ता होकर 70.63 रुपये प्रति लीटर पर आ गया। वाणिज्यिक नगरी मुंबई में पेट्रोल 87.74 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा और डीजल आठ पैसे कम होकर 77.04 रुपये प्रति लीटर रह गया। कोलकाता में पेट्रोल 82.59 रुपये प्रति लीटर पर अपरिवर्तित रहा जबकि डीजल का दाम आठ पैसे कम होकर 74.15 रुपये प्रति लीटर रहा। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 84.14 रुपये प्रति लीटर टिकी रही जबकि डीजल आठ पैसे घटकर 76.10 रुपये प्रति लीटर रह गई।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/30hHokX

कोई टिप्पणी नहीं