मॉनसून फिर दिखाएगा अपना रौद्र रूप, इन जगहों पर आज होगी तेज बारिश, रहें सावधान

ओडिशा, जम्मू-कश्मीर , लद्दाख, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, रायलसीमा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल, माहे और लक्षद्वीप पर अलग-अलग स्थानों पर बहुत तेज बारिश होने आसार है। मौसम विभाग के अनुसार जम्मू -कश्मीर , लद्दाख, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तटीय आंध्र प्रदेश, यानम, रायलसीमा , दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे में विभिन्न स्थानों पर गरज के साथ छीटें पड़ने का अनुमान है। अगले 24 घंटों के दौरान अरब सागर के दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों के साथ-साथ बंगाल की खाड़ी ,केरल और लक्षद्वीप क्षेत्र में 45 से 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आसार है। इसे देखते हुए मछुआरों को इन क्षेत्रों में नहीं जाने की सलाह दी गई है। दक्षिण पश्चिम मॉनसून पश्चिम राजस्थान में अधिक सक्रिय है, जबकि उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्व मध्य प्रदेश, मराठवाड़ा, विदर्भ, तेलंगाना और उत्तर आंतरिक कर्नाटक में कमजोर पड़ गया है। यह नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और तमिलनाडु में सक्रिय है। सोमवार से मंगलवार तक नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गुजरात क्षेत्र, केरल, माहे, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी, कराईकल, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम राजस्थान, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बारिश हुई। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम राजस्थान, गुजरात क्षेत्र, कोंकण, गोवा, अंडमान, निकोबार द्वीप समूह, असम, मेघालय, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, सौराष्ट्र और कच्छ, तमिलनाडु, तटीय कर्नाटक, केरल और लक्षद्वीप में अधिकांश स्थानों पर बारिश या गरज के साथ छीटें पड़े।अरुणाचल प्रदेश, गांगेय पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, मध्य महाराष्ट्र, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, ओडिशा, झारखंड, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, पूर्व और पश्चिम मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा और उत्तर आंतरिक कर्नाटक में कुछ स्थानों पर बारिश या गरज के साथ छींटे पड़े। मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश और मराठवाड़ा में मौसम शुष्क रहा है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3bgD1Lt
कोई टिप्पणी नहीं