इस राज्य के सभी विधायकों का हुआ कोरोना टेस्ट, सामने आए ऐसे चौंकाने वाले नतीजे

मिजोरम विधानसभा के आगामी सत्र से पहले सभी विधायकों की वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से संक्रमित होने की जांच की गई, जिसमें मुख्यमंत्री जोरामथांगा समेत सभी विधायक कोरोना से संक्रमित नहीं पाए गए हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि कुल 35 विधायकों की तीन दिवसीय सत्र से पहले विधानसभा परिसर में रैपिड एंटीजन टेस्ट (आरएटी) से जांच की गई, जिसमें सभी के जांच नमूने नकारात्मक निकले। उन्होंने बताया कि शेष पांच विधायकों ने पहले ही आरएटी जांच करा ली थी, जिसमें उनके जांच नमूने नेगेटिव पाए गए। मिजोरम विधानसभा का छटा सत्र मंगलवार से शुरू हो गया, जो तीन सितंबर तक चलेगा। विधानसभा सचिवालय ने स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) जारी किया है जिसमें सभी अनिवार्य जांचों और सुरक्षा सावधानियों को रेखांकित किया गया है तथा सुरक्षा उपाय के रूप में विधायकों को कोरोना की जांच से गुजरना पड़ा। इसके अलावा राज्य सरकार ने किसी भी चिकित्सा स्थिति से निपटने के लिए सत्र के दौरान एक चिकित्सक टीम को भी तैनात किया है। गौरतलब है कि देश में कोरोना संक्रमण की विकराल होती स्थिति के बीच पिछले 24 घंटों में 78 हजार से अधिक नये मामले सामने आये हैं और संक्रमणमुक्त होने वालों की संख्या अपेक्षाकृत कम रहने से सक्रिय मामले 15 हजार से ज्यादा बढ़ गये हैं। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में कोरोना के 62,026 मरीज स्वस्थ हुए हैं जिससे संक्रमणमुक्त होने वालों की संख्या 29,019,09 हो गयी है। इस दौरान कोरोना संक्रमण के 78,357 नये मामलों के साथ संक्रमितों का आंकड़ा 37,69,524 हो गया। स्वस्थ होने वालों की तुलना में संक्रमण के नये मामले अधिक होने से सक्रिय मामले 15,286 बढकऱ 8,01,282 हो गये हैं। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान 1,045 लोगों की मौत से मरने वालों की संख्या 66,333 हो गयी है। देश में सक्रिय मामले 21.26 प्रतिशत और रोगमुक्त होने वालों की दर 76.98 प्रतिशत है जबकि मृतकों की दर 1.76 प्रतिशत है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2EYsng4
कोई टिप्पणी नहीं