बॉर्डर पर बौखलाया हुआ है चीन, फिर की ऐसी हरकत, इंडियन आर्मी ने दिया मुंहतोड़ जवाब

चीन अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है और उसकी लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल यानी एलएसी पर घुसपैठ की कोशिशें बढ़ती ही जा रही हैं। चीनी सैनिकों ने मंगलवार को चुमार में घुसपैठ की कोशिश की। हालांकि, भारतीय जवानों को देख चीन के सैनिक वहां से वापस भाग गए। चीनी सेना की लगभग सात-आठ बख्तरबंद गाड़ियां चेपुजी कैंप से भारतीय क्षेत्र की ओर बढ़ रही थीं। भारतीय सुरक्षा बलों ने भी घुसपैठ को रोकने के लिए वाहनों को तैनात कर दिया। भारतीय जवान इस समय चीनी सैनिकों की किसी भी घुसपैठ को रोकने के लिए हाई अलर्ट पर हैं।इससे पहले सोमवार की रात को भी चीन के सैनिकों ने ब्लैक टॉप और हेलमेट टॉप में घुसपैठ की कोशिश की। चीनी सैनिक अंधेरे का फायदा उठाकर भारतीय क्षेत्र में घुस रहे थे, लेकिन भारतीय सेना के जवानों ने उसकी साजिश को नाकाम कर दिया। चीन ने 29-30 अगस्त की रात को भी घुसपैठ की कोशिश की थी और इस बार भी भारतीय जवानों ने उसे नाकाम कर दिया था।भारत और चीन के बीच मई के शुरुआती दिनों से ही तनाव की स्थिति है। 15 जून को गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़प में भारत के 20 जवानों की जान चली गई थी, लेकिन अब अगस्त में एक बार फि र नई जगह पर विवाद शुरू हुआ है। पहले जहां पर विवाद था, अब उससे अलग हटकर पैंगोंग झील की दक्षिणी तरफ आ गया है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3buN5kd
कोई टिप्पणी नहीं