पीएम नरेंद्र मोदी की पर्सनल वेबसाइट का ट्विटर अकाउंट हैक, हैकर्स ने लिख दी ऐसी बड़ी बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की निजी वेबसाइट के ट्विटर अकाउंट को हैकर्स ने हैक कर कोरोना वायरस रिलीफ फंड के लिए दान में बिटक्वॉइन की मांग की है। हालांकि तुरंत इन ट्वीट्स को डिलीट कर दिया गया। प्रधानमंत्री मोदी की पर्सनल वेबसाइट के ट्विटर अकाउंट पर हैकर ने लिखा, मैं आप लोगों से अपील करता हूं कि कोविड-19 के लिए बनाए गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रिलीफ फंड में दान करें। एक अन्य ट्वीट में हैकर ने लिखा, यह अकाउंट जॉन विक ने हैक किया है। हमने पेटीएम मॉल हैक नहीं किया है। गौरतलब है कि इससे पहले जुलाई माह में भी कई दिग्गज नेताओं और बड़ी हस्तियों के ट्विटर अकाउंट हैक हुए थे और हैकर्स ने बिटक्वॉइन की मांग की थी। हैकर्स ने अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा, बिट ग्रेट्स, वॉरेन बुफेट, अमेजन के सीईओ जेफ सहित दर्जनभर से ज्यादा लोगों के अकाउंट हैक किए थे।प्रधानमंत्री मोदी की निजी वेबसाइट के ट्विटर अकाउंट के 25 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। अकाउंट हैक होने की पुष्टि करते हुए ट्वीटर ने कहा कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की निजी वेबसाइट के एक खाते को हैक किया गया है। ट्विटर ने कहा, उसे प्रधानमंत्री मोदी की वेबसाइट के अकाउंट की गतिविधि की जानकारी है और उसने इसे सुरक्षित करने के लिए कदम उठाए हैं।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2ESfEvT
कोई टिप्पणी नहीं