दीपिका पादुकोण से चल रही है पूछताछ, हुआ बड़ा खुलासा, जानिए कैसे

बॉलीवुड अदाकारा दीपिका पादुकोण शनिवार को ड्रग्स से जुड़े मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के सामने पेश हुई हैं। उन्हें एजेंसी द्वारा उनके और उनके मैनेजर के कथित चैट सामने आने के बाद बुलाया गया। दीपिका को ड्रग कानून प्रवर्तन एजेंसी ने बुधवार को पूछताछ के लिए बुलाया था।वह सुबह 10 बजे से पहले एनसीबी कार्यालय पहुंच गईं। बता दें कि श्रद्धा कपूर पूछताछ के लिए एक्सचेंज बिल्डिंग पहुंच चुकी हैं।एनसीबी गेस्ट हाउस से मिल रही अंदर की जानकारी के मुताबिक दीपिका पादुकोण से 4 राउंड पूछताछ होगी। खबर आ रही है कि टीम ने दीपिका का फोन ले लिया है। पहले राउंड में उनसे मैनेजर करिश्मा के साथ हुई चैट्स पर सवाल किए जा रहे हैं। दूसरे राउंड में उनसे टैलंट मैनेजमेंट कंपनी क्वॉन और जया साहा के बारे में सवाल किए जाएंगे। एनसीबी के एक अधिकारी ने कहा कि उनसे उनकी पूर्व मैनेजर करिश्मा प्रकाश के साथ कथित ड्रग चैट के बारे में पूछताछ हो रही है। उनसे यह भी पूछा जाएगा कि क्या वह ड्रग्स का सेवन करती हैं, तो किससे मंगाती हैं और कहां से उन्होंने ड्रग खरीदा और क्या ड्रग्स अपने लिए खरीदे गए या किसी और के लिए। उनसे यह भी पूछताछ की जाएगी कि क्या वह अभी भी ड्रग्स का सेवन करती हैं या नहीं। साल 2017 के चैट में खुलासा हुआ कि सभी कोको क्लब में थे जब उन्होंने करिश्मा को ड्रग्स लाने के लिए कहा था। दीपिका के अलावा, एनसीबी ने श्रद्धा कपूर और सारा अली खान को भी पूछताछ के लिए बुलाया है।एनसीबी ने शनिवार को करिश्मा को भी पूछताछ के लिए बुलाया है। इससे पहले शुक्रवार को एनसीबी द्वारा उनसे कई घंटों तक पूछताछ की गई। एनसीबी ने अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह, धर्मा प्रोडक्शन के पूर्व कार्यकारी निमार्ता क्षितिज प्रसाद रवि और करिश्मा से पूछताछ की है। एनसीबी ने क्वान टैलेंट मैनेजमेंट एजेंसी के सीईओ ध्रुव चिटगोपेकर और प्रख्यात निमार्ता मधु मंटेना वर्मा और अन्य के बयान भी दर्ज किए हैं। प्रवर्तन निदेशालय द्वारा अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों की जांच के बाद एनसीबी ने एनडीपीएस अधिनियम के तहत ड्रग्स का मामला दर्ज किया था।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/308Sl8x
कोई टिप्पणी नहीं