Breaking News

देश के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी के भाई का हुआ बुरा हाल, कोर्ट में सुनाई ऐसी दर्दभरी कहानी


भारत के बड़े उद्योगपतियों में से एक और देश के सबसे अमीर व्यक्ति के भाई अनिल अंबानी ने यूके के एक कोर्ट में बताया है कि उनकी आर्थिक स्थिति बेहद खराब है और उन्हें वकीलों की फीस भरने के लिए गहने बेचने पड़ रहे हैं। कर्ज के बोझ तले दबे अनिल ने कोर्ट में बताया कि वो एक साधारण जीवन जी रहे हैं और वो सिर्फ एक कार इस्तेमाल करते हैं। अनिल ने कहा कि इस साल जनवरी से जून के बीच उन्होंने 9.9 करोड़ रुपये की कीमत के गहने बेचे और अब उनके पास वैसा कुछ कीमती सामान नहीं बचा है।कोर्ट ने मांगा था संपत्तियों का ब्योरागौरतलब है कि चीनी बैंक का कर्ज नहीं चुकाने के मामले में अनिल पर यूके की हाईकोर्ट में मुकदमा चल रहा है। यूके हाईकोर्ट ने 22 मई, 2020 को अंबानी से कहा था कि वो चीन के तीन बैंकों को 12 जून, 2020 तक 71,69,17,681 डॉलर (करीब 5,281 करोड़ रुपये) कर्ज की रकम और 50,000 पाउंड (करीब 7 करोड़ रुपये) बतौर कानूनी खर्च के रूप में भुगतान करें। साथ ही अंबानी को ऐफिडेविट के जरिए पूरी दुनिया में फैली अपनी उन संपत्तियों का खुलासा करने का आदेश दिया, जिनकी कीमत 1,00,000 लाख डॉलर से ज्यादा है।पत्नी उठाती है मेरा खर्चाअनिल ने कोर्ट को बताया कि टीना अंबानी के पास जो कुछ भी है, वह उनका खुद का है। अनिल ने बताया कि उन्होंने 2019-20 में रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर से कोई प्रोफेशनल फीस नहीं ली और जिस तरह के हालात हैं, उनसे नहीं लगता कि इस वर्ष भी कुछ मिलने वाला है। अनिल कोर्ट से कहा कि मेरा खर्च बहुत कम है जो मेरी पत्नी और परिवार वहन करते हैं। मैं अपना कानूनी खर्च गहने बेचकर जुटा रहा हूं। मुझे बाकी खर्चों के लिए दूसरी संपत्तियां बेचने की कोर्ट से अनुमति की दरकार होगी। कोर्ट ने अनिल से टीना को लग्जरी याट गिफ्ट करने के संबंध में सवाल किए तो अनिल ने कहा, याट एक कंपनी के नाम पर है। मुझे समुद्र से डर लगता है, इसलिए मैंने इसका सिर्फ एक बार इस्तेमाल किया जब वह हमारे पास आया।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/366liWs

कोई टिप्पणी नहीं