जब चल रही थी भारत और चीन की मीटिंग, तब इंडियन आर्मी ने किया ऐसा बड़ा काम, ड्रैगन के उड़े होश

सैकड़ों चीनी एप्स बैन करके चीन को आर्थिक रूप से कमजोर करने के साथ ही भारत सीमाओं पर भी ड्रेगन को कड़ी चुनौति दे रहा है। वहीं वैश्विक स्तर पर भी चीन को मुंह की खानी पड़ रही है। वहीं सीमाओं पर भारतीय सेनाओं ने चीनी सैनिकों को खदेड़ डाला है। ऐसे में भारत चीन पर चौतरफा वार कर रहा है।हालांकि भारत और चीन के बीच बॉर्डर पर तनाव की स्थिति बरकरार है। बीते शनिवार दोनों देशों की सेनाओं में हुई ताजा झड़प के बाद बातचीत की कोशिशें तेज की गई हैं। बुधवार को ब्रिगेड कमांडर लेवल पर चर्चा हुई, लेकिन इसका कोई ठोस नतीजा नहीं निकला। आज फिर ये बातचीत जारी रह सकती है। मौजूदा हालात में बॉर्डर पर तनाव वाली जगह भारत की स्थिति मजबूत है। यही कारण है कि बैठक में भारत का पलड़ा भारी दिख रहा है। दरअसल, ऊंची पहाड़ी पर कब्जा होने के कारण भारत की स्थिति मजबूत हो गई है यानी अगर हालात बिगड़ते हैं तो हिंदुस्तान को एडवांटेज होगा। यही कारण है कि बातचीत की टेबल पर भी भारत सख्त रवैया अपना रहा है और अपनी बात पर अड़ा हुआ है। इस बातचीत के बीच भारत ने लद्दाख में पैंगोंग इलाके में नॉर्थ फिंगर 4 को फिर अपने कब्जे में ले लिया है। जून महीने के बाद पहली बार भारतीय सेना के कब्जे में ये इलाका पूरी तरह से आ गया है। अब यहां से सबसे निकट की चीनी पोस्ट फिंगर 4 के ईस्ट हिस्से में हैं, जो भारतीय सेना की पॉजिशन से कुछ मीटर की दूरी पर है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2EW1SIH
कोई टिप्पणी नहीं