आखिरकार 6 महीने बाद मिली राहत, आज इतना सस्ता हो चुका है पेट्रोल और डीजल

तेल विपणन कंपनियों ने करीब छह महीने बाद पेट्रोल की कीमत घटाई है। डीजल के दाम में भी कटौती की गई है। देश की सबसे बड़ी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का मूल्य नौ पैसे कम होकर आज 81.99 रुपये प्रति लीटर रह गया। मुंबई में भी इसकी कीमत नौ पैसे घटकर 88.64 रुपये प्रति लीटर पर आ गई। कोलकाता और चेन्नई में इसके दाम में आठ-आठ पैसे की कटौती की गई। इस साल 16 मार्च के बाद पहली बार पेट्रोल की कीमत में कमी की गई है। तेल विपणन कंपनियां दैनिक आधार पर पेट्रोल-डीजल के मूल्य की समीक्षा करती हैं। नयी कीमत रोज सुबह छह बजे से लागू होती है। जानिए अपने शहर में तेल का भावदिल्ली में आज 10 सितंबर को पेट्रोल-डीजल दोनों के दाम में गिरावट आई है। पेट्रोल 9 पैसे सस्ता होकर 81.99 रुपये प्रति लीटर हो गया है। इसी तरह डीजल के दाम 11 पैसे घटकर 73.05 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। मुंबई में भी पेट्रोल-डीजल के दाम में कटौती हुई है। पेट्रोल के दाम 9 पैसे घटकर 88.64 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 12 पैसे घटकर 79.57 रुपये प्रति लीटर हैं। कोलकाता में भी आज पेट्रोल-डीजल सस्ता हो गया है। पेट्रोल 8 पैसे सस्ता होकर 83.49 रुपये प्रति लीटर है और डीजल 11 पैसे सस्ता होकर 76.55 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है। इसी तरह चेन्नई में भी पेट्रोल-डीजल के दाम घट गए हैं। पेट्रोल 8 पैसे घटकर 84.96 रुपये प्रति लीटर और डीजल 10 पैसे घटकर 78.38 रुपये प्रति लीटर है। बेंगलुरु में भी पेट्रोल-डीजल की कीमत गिर गई है। पेट्रोल की कीमत 9 पैसे कम होकर 84.66 रुपये प्रति लीटर है और डीजल 12 पैसे घटकर 77.34 रुपये प्रति लीटर हैं।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Zo1Wbj
कोई टिप्पणी नहीं