Breaking News

कोरोना महामारी के बीच अमरीकी राष्ट्रपति को लगा 44 अरब से ज्यादा का झटका, जानिए कैसे


फोर्ब्स पत्रिका की रिपोर्ट जारी के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की कुल संपत्ति पिछले एक वर्षों में 60 करोड़ अमेरिकी डॉलर घटी है। ट्रम्प की कुल संपत्ति 2.5 अरब डॉलर बताई गई है। पत्रिका की ओर से जारी 400 सर्वाधिक धनवान अमेरिकी लोगों की सूची में ट्रम्प को 339वां स्थान मिला है। वह पिछले एक वर्षों में 64 पायदान नीचे चले गए हैं।फोर्ब्स के अनुसार न्यूयॉर्क में ट्रम्प की नौ संपत्तियों में लगभग 32.6 करोड़ डॉलर की गिरावट आई है, जबकि गैर-न्यूयॉर्क पांच संपत्तियों में 12.4 करोड़ डॉलर की कमी दर्ज की गई है। ट्रम्प के अधिकांश गोल्फ कोर्स और क्लबों में अनुमानित 13.7 करोड़ अमेरिकी डॉलर की गिरावट आई है। हालांकि, फ्लोरिडा के पाम बीच में मौजूद उनके मार-ए-लागो क्लब के दामों में 10 करोड़ अमेरिकी डॉलर की वृद्धि हुई। फोब्र्स पत्रिका के अनुसार ट्रम्प की संपत्ति में गिरावट कोरोना से कई उद्योगों पर पड़ी मार के कारण हुई है। इन उद्योगों में होटल, गोल्फ कोर्स और क्लब शामिल हैं जिनमें ट्रम्प ने अपना अधिकतर निवेश किया है।वहीं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग प्लेटफार्म जूम (Zoom) के सीईओ एरिक युवान (Eric Yuvan) की संपत्ति इस कोरोना महामारी में जबरदस्त तरीके से बढ़ी है और उन्हें 18 अन्य लोगों के पास पहली बार फोर्ब्स के अमीरों की लिस्ट में जगह मिली है। एरिक के पास 11 बिलियन डॉलर की संपत्ति आंकी गई। एरिक के पास ट्रंप की तुलना में पांच गुनी ज्यादा दौलत है। फोर्ब्स के असिस्टेंट एडिटर केरी डोलन ने कहा कि हम अमेरिका के सबसे ताकतवर और धनी लोगों पर नजर रखते हैं और सालाना सूची जारी करते हैं। इससे लोगों को पता चलता है कि अमीर लोग किस तरह से पैसे कमा रहे हैं और कितना।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3bKYo7Y

कोई टिप्पणी नहीं