26 दिन में इतना सस्ता हो चुका है सोना, अभी खरीदें, वरना दीवाली पर लगेगा तगड़ा झटका, जानिए कैसे

कोरोना काल में सोने ने निवेशकों को काफी आकर्षित किया। 6-7 अगस्त को सोना अपने उच्चतम स्तर पर था। जून से लेकर सात अगस्त तक पीली धातु की कीमत 12,000 रुपये प्रति 10 ग्राम तक बढ़ी और सोना 58,000 प्रति 10 ग्राम तक जा पहुंचा था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोना 2000 डॉलर प्रति औंस को पार कर चुका था, लेकिन पिछले 26 दिनों में सोना करीब 6 से 8 हजार रुपए सस्ता हुआ है।4 सितंबर को हाजिर बाजार में सोना 52450 के स्तर तक आ गया। जबकि एमसीएक्स पर सोने के भाव शुक्रवार शाम को 50,678 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुए। दरअसल कोरोना काल में निवेशक सुरक्षित विकल्प के रूप में सोने में निवेश कर रहे थे। इसलिए भारी मांग के कारण इसके दाम में जोरदार इजाफा देखा गया। इसके बाद रूसी वैक्सीन आने की खबर बाद से बाजार का रुख बदला है।11 अगस्त को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आधिकारिक तौर पर यह दावा किया था कि उनके वैज्ञानिकों ने कोरोना वायरस के खिलाफ कारगर वैक्सीन तैयार कर ली है, जिसे ‘स्पूतनिक-वी’ नाम दिया गया। इसके साथ ही कई अन्य वैक्सीन के दूसरे और तीसरे ट्रॉयल की खबरें भी बाजार में तैरने लगीं। इसके बाद निवेशक सोने से पैसा निकालकर दोबारा शेयर बाजार में निवेश करने लगे। जैसे ही शेयर बाजार में रिकवरी लौटी, सोने की मांग में कमी आना शुरू हो गई। इसकी वजह से वैश्विक बाजार में सोना 2000 डॉलर प्रति औंस से कम होकर 1930 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। साथ ही निवेशक मुनाफा वसूली के लिए सोने में बिकवाली करने लगे, जिससे सोने में गिरावट का रुख बना। उधर, अमरीका में प्रॉपर्टी के बिक्री आंकड़ों में सुधार आने तथा भारत समेत दुनिया भर में लॉकडाउन खुलने से मांग बढ़ने का भी असर दिखा है। इससे गोल्ड मार्केट में सेंटिमेंट बदले और पीली धातु की कीमतों पर दबाव डला। हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि कुछ समय तक कीमतों में दबाव जारी रहेगा। इस महीने कीमत पांच से 10 फीसदी कम हो सकती है। जैसे ही त्योहारी सीजन शुरू होगा, सोने की कीमत में फिर से बढ़त देखने को मिलेगी। ऐसे में बढ़ती कीमतों के चलते दिवाली तक सोना नया रिकॉर्ड बना सकता है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/32YAbXM
कोई टिप्पणी नहीं