Breaking News

मौसम विभाग की चेतावनी, अगले 24 घंटे होंगे बेहद खतरनाक, भूलकर भी ना जाए यहां


अंडमान तथा निकोबार द्वीप समूह, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तेलंगाना, रायलसीमा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल तथा माहे में विभिन्न जगहों पर अगले 24 घंटों में भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने यहां कहा कि अगले 24 घंटों के दौरान अंडमान सागर पर 45 से 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी, इसलिए मछुआरों को सलाह दी जाती है कि वे इन समुद्री क्षेत्रों में न जाएं। विभाग ने कहा कि पूर्व मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, अंडमान तथा निकोबार द्वीप समूह, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गांगेय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तेलंगाना तथा दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल, माहे, तमिलनाडु, पुडुचेरी तथा कराईकल में पृथक स्थानों पर गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मॉनसून तमिलनाडु में सक्रिय है, जबकि पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर तथा लद्दाख, राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों तथा मध्य प्रदेश, गुजरात क्षेत्र, महाराष्ट्र, गोवा, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश तथा तटीय कर्नाटक भी इसकी गिरफ्त में है। वहीं राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली तथा पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र के अधिकतर तथा उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में अगले दो दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार पूर्व मध्य प्रदेश, ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, विदर्भ, रायलसीमा, तमिलनाडु, पुदुचेरी तथा कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बारिश हुयी। वहीं अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, विदर्भ, तटीय कर्नाटक, केरल, असम, मेघालय, ओडिशा, झारखंड, पूर्व और पश्चिम राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात क्षेत्र, सौराष्ट्र और कुच, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, रायलसीमा तथा आंतरिक कर्नाटक में कुछ स्थानों पर गरज के साथ बौछारें पड़ीं। उल्लेनखीय है कि मुख्यत: शुष्क मौसम बिहार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर तथा लद्दाख, मराठवाड़ा और लक्षद्वीप में रहता है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/33biRA2

कोई टिप्पणी नहीं