Breaking News

सुशांत मामला, SC में सुनवाई से पहले रिया का फोन जब्त, ED के रडार पर बहन मीतु और एक्स-मैनेजर श्रुति


बॉलिवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के केस में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है। सुप्रीम कोर्ट इस मामले में रिया चक्रवर्ती की याचिका पर सुनवाई करेगा, जिसमें उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या केस में दर्ज एफआईआर को पटना से मुंबई में ट्रांसफर करने की मांग की है और मामले में सीबीआई जांच का विरोध किया है। वहीं सूत्रों के अनुसार सुनवाई से पहले रिया का फोन जब्त कर लिया गया है। सुशांत की बहन ने कहा कि सीबीआई को सुशांत केस की आत्महत्या के लिए उकसाने के लिए नहीं बल्कि मर्डर के नजरिये से करनी चाहिए। वहीं सुशांत के पिता ने भी मर्डर का आरोप लगाया है। सुशांत के केस ने उस वक्त नया मोड़ ले लिया था जब उनके पिता ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। यह केस पटना में दर्ज करवाया गया था, इसमें रिया के परिवारवालों के नाम भी हैं।उधर, सुशांत सिंह राजपूत के वित्तीय सौदों की जांच में आगे बढ़ते हुए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को उनकी बहन मीतू सिंह और पूर्व प्रबंधक श्रुति मोदी को तलब किया है। श्रुति सुबह के साढ़े नौ बजे ही ईडी के कार्यालय में पहुंच गई हैं और मीतू के दोपहर तक पहुंचने की संभावना है। ईडी ने सोमवार को सुशांत के लिव-इन पार्टनर रिया चक्रवर्ती, उनके पिता और भाई के अलावा दिवंगत अभिनेता की वित्तीय जांच से संबंधित अन्य लोगों से भी पूछताछ की। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत 14 जून को बांद्रा के अपने फ्लैट में फांसी के फंदे से लटकते हुए पाए गए थे। उनके परिवार ने रिया चक्रवर्ती सहित कुछ लोगों के खिलाफ सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3gSEE44

कोई टिप्पणी नहीं