आखिरकार सस्ता हुआ सोना, अभी खरीदें वरना दिवाली पर लगेगा तगड़ा झटका, जानिए कैसे

सोने और चांदी में तेजी के बीच मुनाफा वसूली जारी है। मंगलवार को लंबे समय बाद एमसीएक्स पर सोना और चांदी गिरावट पर खुले हैं, लेकिन गिरावट के बाद अब भी सोने-चांदी के भाव रिकॉर्ड के करीब स्तर पर हैं। सुबह बाजार खुलने परएमसीएक्स पर सोना 346 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट के साथ 54600 पर खुला और एमसीएक्स पर चांदी 694 रुपए प्रति किलो की गिरावट के साथ 74700 के स्तर पर खुली।वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी में रिकॉर्ड तेजी पर ट्रेडिंग हो रही है जबकि सोने में कमजोरी है।फिलहाल सुबह 10 बजे अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने में 2028 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेडिंग हो रही है और अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी में 29.02 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेडिंग हो रही है। जबकि सोमवार को जयपुर के हाजिर बाजार में सोने के भाव 57070 रुपए प्रति 10 ग्राम बोले गए और सोमवार को जयपुर के हाजिर बाजार में चांदी के भाव 74200 रुपए प्रति किलो बोले गए।बता दें कि पिछले कई दिनों से सोने की कीमत में तेजी दर्ज की जा रही है। राजधानी दिल्ली में सर्राफा बाजार में यह 57 हजार के स्तर को क्रॉस कर चुका है। वहीं इंटरनेशनल मार्केट में सोने का भाव 2000 डॉलर को क्रॉस कर लगातार आगे की ओर बढ़ रहा है। चांदी की कीमत 77 हजार पार कर बहुत तेजी से 80 हजार की ओर बढ़ रही है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि दिवाली तक सोने का भाव नया रेकॉर्ड बनाएगा। वर्तमान में आर्थिक, महामारी और राजनीतिक हालात के मद्देनजर इसकी पूरी संभावना है कि सोना 70 हजार के स्तर को दिवाली तक छू जाए। उनका कहना है कि अगर कोरोना वैक्सीन आ भी जाती है तो भी ग्लोबल इकॉनमी में सुधार में अभी काफी समय है। तब तक सोने की कीमत में तेजी दर्ज की जाएगी।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3kztP92
कोई टिप्पणी नहीं