बड़ी खबरः सुशांत सिंह राजपूत की मौत के राज से उठेगा पर्दा!, सुप्रीम कोर्ट में केंद्र ने कही ऐसी बात

सुशांत सिंह राजपूत मामले में सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि सीबीआई जांच की बिहार सरकार की सिफारिश को केंद्र सरकार ने स्वीकार कर लिया है। उन्होंने ये जानकारी रिया चक्रवर्ती की याचिका पर सुनवाई के दौरान दी।बता दें कि पटना में दर्ज केस को मुंबई स्थानांतरित करने के लिए अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई चल रही है। इस दौरान कोर्ट ने कहा कि अभिनेता की मौत के मामले में सच्चाई सामने आनी चाहिए। सुप्रीम कोर्ट ने कहा- इसके बावजूद कि मुंबई पुलिस की पेशेवर प्रतिष्ठा अच्छी है, बिहार पुलिस ऑफिसर को क्वारंटाइन करने से अच्छा संदेश नहीं गया है। इससे पहले बोफोर्स तोप सौदा दलाली मामले में याचिका दायर करने वाले वकील अजय अग्रवाल और मुंबई के एक छात्र द्विवेंद्र दुबे ने सुशांत की मौत की जांच सीबीआई से कराये जाने के लिए उच्चतम न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। अग्रवाल ने अपनी याचिका में कहा है कि बिहार सरकार ने सीबीआई जांच की सिफारिश की है, लेकिन महाराष्ट्र सरकार ने इस बारे में मुंह मोड़ लिया है, लेकिन सुशांत की मौत के रहस्य से पर्दा हटाने के लिए जरूरी है कि जांच सीबीआई को सौंपी जाये। मुंबई के 23 साल के छात्र द्विवेंद्र दुबे ने भी न्यायालय में याचिका दायर करके सीबीआई/एनआईए जांच की ही मांग की है। उन्होंने प्रत्यक्ष रूप से जांच की निगरानी करने का भी न्यायालय से अनुरोध किया है। इससे पहले बिहार सरकार ने सुशांत की मौत की सीबीआई जांच की सिफारिश केंद्र सरकार से की थी।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/33qXKKq
कोई टिप्पणी नहीं