Breaking News

मौसम विभाग ने जारी की बड़ी चेतावनी, यहां होगी तूफानी बारिश, रहें सावधान


पश्चिमी राजस्थान, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय इलाके, सिक्किम, असम, मेघालय, सौराष्ट्र और कच्छ में अलग-अलग स्थानों पर अगले 24 घंटे के दौरान तेज से बहुत तेज बारिश होने का अनुमान है। पंजाब, पूर्वी राजस्थान, ओडिशा, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, गुजरात , कोंकण, गोवा, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, माहे और केरल में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने के आसार हैं। राजस्थान, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, कोंकण, गोवा, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तेलंगाना, रायलसीमा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे में कड़कती बिजली के साथ बारिश हो सकती है। दक्षिण-पश्चिम अरब सागर में 45-55 किमी प्रति घंटे की तेज गति के साथ हवा चलने का अनुमान है। उत्तर पूर्व अरब सागर, गुजरात तट, दक्षिण अंडमान समुद्र और समीपवर्ती भूमध्य सागर में 40-50 किमी प्रति घंटा की तेज गति के साथ हवा चल सकती है इसलिए मछुआरों को सलाह दी गयी है कि वे अगले 24 घंटों के दौरान इन समुद्री इलाकों में नहीं जाएं। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय क्षेत्र, सिक्किम, पश्चिम राजस्थान, तेलंगाना, नागालैंड, नागालैंड , मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, असम, मेघालय, कोंकण, गोवा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, सौराष्ट्र, कच्छ, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी, कराईकल, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में अलग-अलग स्थानों पर आंधी-तूफान के साथ बारिश हुयी। दक्षिण-पश्चिम मानसून पश्चिम राजस्थान, सौराष्ट्र और कच्छ में अति सक्रिय रहा जबकि पश्चिम बंगाल के पर्वतीय इलाके, सिक्किम, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पूर्वी राजस्थान, गुजरात, कोंकण, गोवा और मध्य महाराष्ट्र पर सक्रिय रहा। ओडिशा, झारखंड, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और रायलसीमा में मानसून कमजोर रहा। पिछले 24 घंटे के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय हिस्से, सिक्किम, पश्चिम राजस्थान, पूर्वी राजस्थान, गुजरात, सौराष्ट्र कच्छ, कोंकण, गोवा, तटीय कर्नाटक, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में अधिकांश स्थानों पर तथा नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पश्चिम मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र और उत्तर आंतरिक कर्नाटक में कई स्थानों पर बारिश हुयी। उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, विदर्भ, तटीय आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में कुछ स्थानों पर तथा ओडिशा, झारखंड, बिहार, उत्तर प्रदेश, पूर्व मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, मराठवाड़ा, तेलंगाना और केरल में अलग-अलग स्थानों पर बारिश हुयी या फिर गरज के साथ छींटे पड़े। पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके, रायलसीमा और लक्षद्वीप में मौसम शुष्क रहा।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/32GB32V

कोई टिप्पणी नहीं