Breaking News

इस देश ने बना ली है कोरोना वायरस की वैक्सीन, राष्ट्रपति ने किया ऐसा ऐलान


रूस कोरोना वायरस ‘कोविड-19’ वैक्सीन का पंजीकरण कराने वाला दुनिया पहला देश बन गया है। रूस के राष्ट्रपति व्लादमिर पुतिन ने मंगलवार को सरकारी बैठक में यह जानकारी देते हुए कहा, जहां तक मुझे ज्ञात है रूस कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ वैक्सीन विकसित करने वाला आज दुनिया का पहला देश बन गया। स्वास्थ्य मंत्री मिखाइल मुराशको ने रूस के माइक्रोबायोलॉजी शोध केंद्र गेमालेया की वैक्सीन पंजीकृत किये जाने की पुष्टि की है। राष्ट्रपति पुतिन ने कहा, हमें भरोसा है कि हम निकट भविष्य में इसका बड़े पैमाने पर उत्पादन शुरू करेंगे। यह बहुत महत्वपूर्ण है। स्वास्थ्य मंत्री मुराशको ने बताया कि वैक्सीन सुरक्षित और कारगार है। पुतिन ने अपनी एक पुत्री को यह टीका लगाये की भी पुष्टि की। रूस के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री मिखाइल मुराशको के मुताबिक, इसी महीने से हेल्‍थ वर्कर्स को वैक्‍सीन देने की शुरुआत हो सकती है। रूस में सबसे पहले फ्रंट लाइन हेल्थ वर्कर्स को कोरोना का टीका लगाया जाएगा। इसके बाद सीनियर सिटिजंस को वैक्‍सीन दी जाएगी। फिलहाल इस वैक्‍सीन की लिमिटेड डोज तैयार की गई हैं। रेगुलेटरी अप्रूवल मिल चुका है तो अब इस वैक्‍सीन का इंडस्ट्रियल प्रॉडक्‍शन सितंबर से शुरू हो सकता है। रूस ने कहा है कि वह अक्‍टूबर से देशभर में टीका लगाने की शुरुआत कर सकता है।बता दें कि रूस में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण के 4,945 नये मामले सामने आने के साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8,97,599 हो गयी है। रूस के कोरोना वायरस प्रतिक्रिया केन्द्र ने मंगलवार को एक वक्तव्य जारी कर यह जानकारी दी। वक्तव्य के मुताबिक रूस के 84 क्षेत्रों में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 4,945 नये मामले दर्ज किये गये जिनमें से 1,403 लोगों में कोरोना वायरस का कोई भी लक्षण सामने नहीं आया है। इन नये मामलों के सामने आने के बाद देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या अब 8,97,599 हो गयी है और प्रतिदिन 0.6 प्रतिशत की दर से मामले बढ़ रहे हैं। राजधानी मॉस्को में सर्वाधिक 694 नये मामले सामने आये हैं। इसके बाद स्वेर्दलोवस्क क्षेत्र में 168 और सेंट पीटर्सबर्ग में 157 नये मामलों की पुष्टि हुयी है। चुकोत्का स्वायत्तत क्षेत्र में कोरोना संक्रमण का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। इस दौरान कोविड-19 के 130 मरीजों की मौत होने से इस महामारी से मरने वाले लोगों की संख्या 15 हजार को पार कर 15,131 हो गयी है। इसके अलावा पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 6,494 मरीज पूरी तरह से ठीक भी हुए हैं। रूस में अब तक 7,03,175 लोग कोरोना संक्रमण को मात दे चुके हैं। इसके अलावा 2,39,000 से अधिक लोगों को चिकित्सा निगरानी में रखा गया है। देश में इस महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक 3.1 करोड़ से अधिक नमूनों की कोरोना संक्रमण जांच हो चुकी है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/30MojIw

कोई टिप्पणी नहीं