मौसम विभाग ने फिर जारी की चेतावनी, इस राज्यों में होगी भारी बारिश, रहें सावधान

मौसम विभाग ने मुंबई में मंगलवार और बुधवार को बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। वहीं तटीय कर्नाटक, केरल और दक्षिणी कोंकण गोवा में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। कुछ स्थानों पर मूसलाधार वर्षा हो सकती है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश के पश्चिमी और मध्य भागों, दक्षिण-पूर्वी राजस्थान और गुजरात के पूर्वी क्षेत्रों में भी हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी वर्षा के आसार हैं।पश्चिमी हिमालयी राज्यों, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, विदर्भ, आंतरिक कर्नाटक, अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह, लक्षद्वीप, ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। सौराष्ट्र और कच्छ, रायलसीमा और तमिलनाडु में भी छिटपुट जगहों पर हल्की वर्षा हो सकती है।वहीं केरल के इडुक्की में सोमवार को छह और लोगों के शव मिलने के बाद भूस्खलन में मरने वालों की संख्या 50 के करीब पहुंच गई है, जबकि देश के दूसरे हिस्सों में बारिश संबंधी घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छह राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक कर देश में बाढ़ के हालात की समीक्षा की।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/31D7rDb
कोई टिप्पणी नहीं