Breaking News

मौसम विभाग की चेतावनी, अगले 24 घंटे होंगे बेहद भारी, यहां होगी मूसलाधार बारिश


पूर्वी राजस्थान और गुजरात के कुछ स्थानों पर अगले 24 घंटे के दौरान तेज और कहीं-कहीं अतिवृष्टि होने का अनुमान है। तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, सौराष्ट्र, कच्छ, मध्य महाराष्ट्र के घाट क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी और कहीं कहीं मूसलाधार बारिश होने के आसार हैं। उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में तेज और कहीं-कहीं बहुत तेज बारिश हो सकती है। हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पश्चिम राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, कोंकण और गोवा में अलग-अलग स्थानों पर तेज से बहुत तेज वर्षा होने का अनुमान है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, बिहार, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय हिस्से, सिक्किम, अंडमान, निकोबार द्वीप समूह, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, रायलसीमा और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक में तेज बारिश हो सकती है। उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर बिजली, तेज आंधी के साथ बारिश होने का अनुमान है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, पश्चिम राजस्थान, झारखंड, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय हिस्से, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तटीय आंध्र प्रदेश, तटीय आंध्र प्रदेश, यानम, तेलंगाना और रायलसीमा में कड़कती बिजली के साथ बारिश होने के आसार हैं। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिम उत्तर प्रदेश में बारिश हुयी। दक्षिण-पश्चिम मानसून हरियाणा, गुजरात और मध्य महाराष्ट्र में अति सक्रिय रहा जबकि पश्चिम बंगाल के पर्वतीय हिस्से, सिक्किम, बिहार, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, मध्य प्रदेश, कोंकण, गोवा, विदर्भ, तटीय आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में मानसून सक्रिय रहा। दक्षिण-पश्चिम, पश्चिम मध्य अरब सागर के ऊपर 50-60 किमी प्रति घंटे की तेज गति की हवा चल सकती है। गुजरात-महाराष्ट्र-गोवा तटों से दूर पूर्व मध्य, उत्तर पूर्व अरब सागर में 45-55 किमी प्रति घंटे की तेज गति से चलने वाली हवा की गति 65 किमी तक पहुंच सकती है। पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के साथ आंध्र प्रदेश-ओडिशा तट पर 40-50 किमी प्रति घंटे की तेज गति के साथ हवा चल सकती है इसलिए मछुआरों को अगले 24 घंटों के दौरान इन समुद्री इलाकों में नहीं जाने की सलाह दी गयी है। पिछले 24 घंटे के दौरान अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय हिस्से, सिक्किम, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिम उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम मध्य प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, गुजरात , सौराष्ट्र, कच्छ, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तेलंगाना, तटीय कर्नाटक और अंडमान निकोबार द्वीप समूह के अधिकतर हिस्सों में तथा असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, झारखंड, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, तटीय आंध्र प्रदेश, उत्तर आंतरिक कर्नाटक और केरल के कई स्थानों में बारिश हुयी। पश्चिम-बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके, ओडिशा, पंजाब, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में कुछ स्थानों पर तथा जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पश्चिम राजस्थान, रायलसीमा और तमिलनाडु में दूरदरज के स्थानों पर बारिश हुयी या फिर गरज के साथ छींटे पड़े। लक्षद्वीप में मानसून शुष्क रहा।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3iDrqIB

कोई टिप्पणी नहीं