Breaking News

मेघालय में कोरोना के 21 नए मामले, अब तक 509 ने जीती जंग


मेघालय में मंगलवार को कोरोना वायरस (कोविड -19) संक्रमण के 21 नये मामले सामने आने से राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 621 हो गयी। इस दौरान कोरोना वायरस के 11 मरीजों के पूरी तरह से ठीक होने के बाद ठीक होने वालों की संख्या 509 हो गयी है। राज्य के दक्षिण-पश्चिम खासी हिल्स जिले में कोरोना वायरस संक्रमण का पहला मामला सामने आया है। यह संक्रमित व्यक्ति सोमवार को गुजरात से लौटा था। स्वास्थ्य सेवा विभाग के निदेशक (एमआई), डॉ अमन वार ने कहा कि कोरोना संक्रमण के 21 नये मामलों में से छह नागरिक, दो केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और सेना का एक जवान शामिल है। यह नये मामले पूर्वी खासी हिल्स जिले में पाये गये हैं जिससे जिले में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या बढकऱ 424 हो गयी है। इसके अलावा पश्चिम गारो हिल्स में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के सात जवान कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये हैं जबकि री-भोई जिले में छह नागरिकों के अलावा पश्चिम जयंतिया हिल्स और दक्षिण पश्चिम खासी हिल्स जिले में कोरोना संक्रमण का एक-एक नया मामला सामने आया है। मेघालय में अब तक कोरोना संक्रमण के 1136 मामलों की पुष्टि हो चुकी है, जिसमें से 621 मामले सक्रिय हैं। इस महामारी के कारण राज्य में अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 509 लोग कोरोना वायरस को मात दे चुके हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3it3QhM

कोई टिप्पणी नहीं