Breaking News

मेघालयः हिरण का शिकार करने वाले दो लोगों को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा


मेघालय के पश्चिमी गारो हिल्स जिले में लुप्तप्राय सांभर हिरण के शिकार के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वन्यजीव विभाग और पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया। इन्हें एक अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।अंतराष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (आईयूसीएन) की लाल सूची में 2008 से ही सांभर हिरण को संवेदनशील जीव के रूप में शामिल किया गया है। पश्चिमी गारो हिल्स जिले के तहत आने वाले नोकरेक बियोशफेर के बालादिंगर गांव के निकट हिरण का शिकार करते हुए इन दोनों की तस्वीरें कैमरे में कैद हुई थी और तब से ही वन्य अधिकारी और पुलिस इनकी तलाश कर रहे थे।पुलिस ने शिकार में इस्तेमाल की गई राइफल को जब्त कर लिया है। इसी बीच पश्चिमी गारो हिल्स के पुलिस अधीक्षक डॉक्टर एमजीआर ने कहा कि वन्यजीव अधिनियम के अलावा शस्त्र अधिनियम के तहत भी जांच की जाएगी।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2XKQ8iz

कोई टिप्पणी नहीं