इस छोटे से राज्य में महज 11 दिनों में इतने सुरक्षाबल हुए कोरोना पॉजिटिव, सामने आए ऐसे आंकड़े

अरुणाचल प्रदेश में 36 सुरक्षाकर्मियों समेत कोरोना वायरस संक्रमण के 76 नए मामले सामने आए हैं, जिससे मंगलवार को राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 2,231 हो गई। नए 76 मामलों में से 23 पश्चिमी कामेंग, 15 राजधानी परिसर क्षेत्र, छह-छह मामले पूर्वी सियांग और चांगलांग जिले, पांच मामले ऊपरी सुबनसिरी, चार-चार मामले लेपरदा और नामसाई जिले में सामने आए हैं। वहीं तीन मामले निचली दिबांग घाटी, दो-दो मामले तवांग, निचले सियांग और पूर्वी कामेंग, लोहित से सामने आए हैं और एक-एक मामला पापुमपारे और निचले सुबनसिरी से सामने आया है।राज्य निगरानी अधिकारी डॉक्टर एल जाम्पा ने कहा, अर्धसैनिक बल के 36 जवान संक्रमित हैं। इनमें से पश्चिमी कामेंग में 16, पूर्वी सियांग और ऊपरी सुबनसिरी में पांच-पांच, चांगलांग और लेपरदा में चार-चार और लोहित तथा पापुमपारे में एक-एक जवान संक्रमित हैं। उन्होंने बताया कि एक अगस्त से अब तक सुरक्षाबल के 322 जवानों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि सोमवार को कम से कम 110 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी मिली है, जिसके बाद स्वस्थ होने वालों की संख्या 1,592 हो गई। इस पूर्वोत्तर राज्य में अगस्त में अब तक संक्रमण के 749 नए मामले सामने आ चुके हैं। राज्य में 636 मरीजों का इलाज चल रहा है और इस खतरनाक वायरस से तीन लोगों की अब तक मौत हो चुकी है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3irQiDd
कोई टिप्पणी नहीं