Breaking News

Motorola One Fusion+ के दाम में इजाफा, 13 जुलाई को नई कीमत में होगा उपलब्ध

नई दिल्ली। Motorola ने पिछले महीने भारत किए गए नए स्मार्टफोन Motorola One Fusion+ की कीमत में इजाफा कर दिया है। इस फोन को नई कीमत के साथ ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर लिस्ट भी कर दिया गया है। यानी 13 जुलाई को होने वाली सेल में इस फोन को मंहगी कीमत के साथ बेचा जाएगा। कंपनी ने फोन की कीमत में 500 रुपये की बढ़ोतरी की है यानी अब इसकी शुरुआती कीमत 17,499 रुपये हो गयी है, जबकि पहले इसे 16,999 रुपये की कीमत में बेचा जा रहा था। इस कीमत में 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज ग्राहक फोन को ट्विलाइट ब्लू और मूनलाइट व्हाइट कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं।

ऑफर्स की बात करें तो Flipkart Axis Bank यूजर्स को 5 फीसदी का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा Axis Bank Buzz क्रेडिट कार्ड पर भी 5 फीसद का डिस्काउंट है। साथ ही कंपनी नो-कॉस्ट EMI का भी ऑफर दे रही है। वहीं यूजर्स को 6 महीने का Youtube Music का प्रीमियम सब्सक्रिप्शन भी ऑफर किया जा रहा है।

Motorola One Fusion+ Specifications

इस स्मार्टफोन में 6.5 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1,080 x 2,340 पिक्सल है और आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। फोन एंड्राइड 10 ओएस पर रन करता है और स्पीड के लिए Snapdragon 730 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। जरुरत पड़ने पर स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1TB तक एक्सपेंड कर सकते हैं। फोन को ट्विलाइन ब्लू और मूनलाइन व्हाइट कलर ऑप्शन में उतारा जाएगा।

5 कैमरे वाला POCO M2 Pro भारत में लॉन्च, जानिए कीमत व फीचर्स

Motorola One Fusion+ कैमरा

फोटोग्राफी के लिए में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें पहला 64 मेगापिक्सल का सेंसर, दूसरा 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल, तीसरा 5 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस और चौथा 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में सेल्फी व वीडियो के लिए 16 मेगापिक्सल का पॉप-अप कैमरा मौजूद है। पावर के लिए 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो 15 वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में ड्यूल 4G VoLTE, यूएसबी टाइप सी पोर्ट, ब्लूटूथ और वाईफाई जैसे फीचर्स दिए गए हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/31TY7MW

कोई टिप्पणी नहीं