सोना खरीदने वालों को लगेगा सबसे तगड़ा झटका, इतनी हो चुकी है कीमत

वैश्विक मांग में तेजी के कारण सोने की कीमत में भारी तेजी आई और यह रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में प्रति 10 ग्राम 905 रुपये बढ़ गया जबकि चांदी की कीमत में प्रति किलोग्राम 3,347 रुपये की तेज उछाल आई। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का भाव 905 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ता के साथ 52,960 रुपये पर पहुंच गया। पिछले सत्र में सोने का बंद भाव 52,055 रुपये प्रति 10 ग्राम था। भारी मांग का कारण चांदी भी 3,347 रुपये की भारी उछाल के साथ 65,670 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछले सत्र में एक किलोग्राम चांदी का भाव 62,323 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1935 डॉलर प्रति औंस और चांदी 24 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। विशेषज्ञों के मुताबिक इकॉनमिक रिकवरी में सुस्ती और अमेरिका तथा चीन के बीच तनाव से लोग सोने को सुरक्षित निवेश विकल्प के रूप में देख रहे हैं जिससे इसकी कीमतें बढ़ रही हैं।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/30M4TC4
कोई टिप्पणी नहीं