बाढ़ प्रभावित असम के लिए फुटबॉलर सुनील छेत्री ने की मदद की अपील

भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने शुक्रवार को कहा कि बाढ़ से प्रभावित पूर्वोत्तर राज्य असम पर तुरंत ध्यान देने और सहायता दिए जाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि असम में कई जलमग्न जिलों में लोगों की जान जा चुकी है और काफी लोग विस्थापित हो चुके हैं।बाढ़ से अभी तक 70 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है और राज्य के 26 जिलों में करीब 40 लाख लोग विस्थापित हो चुके हैं। काजीरंगा नैशनल पार्क भी करीब 90 प्रतिशत जलमग्न हो चुका है।देश में कोविड-19 महामारी के बीच सभी का ध्यान इस विपदा की ओर कराते हुए छेत्री ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, प्रार्थनाओं के साथ, असम की ओर ध्यान दिए जाने की जरूरत और बाढ़ से उबरने के लिए मदद की जरूरत है।उन्होंने लिखा, इस विपदा में काफी जान जा चुकी हैं, जिसमें लोग और जानवर शामिल है और मैं सिर्फ उम्मीद ही कर सकता हूं कि इनकी संख्या बढ़े नहीं। खेल जगत से असम में बाढ़ की ओर ध्यान दिलाने वाले वह एकमात्र खिलाड़ी हैं।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Wyqtsz
कोई टिप्पणी नहीं