वॉक करने का तरीका कर सकता हैं ब्लड प्रेशर को कंट्रोल

आज हाई Blood Pressure एक ऐसी वैश्विक बन गई है जिससे कम उम्र के लोग भी पीड़ित होने लगे हैं। आधुनिक जीवन शैली, अनहेलदी खान-पान और बहुत अधिक तनाव इस बीमारी को बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। हाई Blood Pressure से दिल का दौरा यानी कि आपको हार्ट स्ट्रोक हो सकता है। कई लोगों को तो भी नहीं पता चलता है कि उन्हें हाई Blood Pressure की बीमारी भी है। ऐसे में नियमित व्यायाम और एक हेल्दी जीवनशैली से हाई Blood Pressure को कंट्रोल कर सकते हैं। इसके अलावा एक हेल्दी वॉक करने से भी आप Blood Pressure को कंट्रोल कर सकते हैं, तो आइए आज हम आपको Blood Pressure को कंट्रोल करने के लिए वॉक करने का सही तरीका बताने जा रहे हैं। Health Expert के अनुसार, ब्रिस्क वॉकिंग जैसे Aerobic वर्कआउट ब्लड प्रेशर का संतुलन बनाए रखने के लिए सबसे उत्तम माने जाते हैं। आप इसको आसानी से और अफ्नी सुविधा के अनुसार तेज कर सकते हैं! इससे ज्यादा से ज्यादा लाभ प्राप्त करने के लिए आप ब्रिस्क वॉकिंग की टाइमिंग को बढ़ा भी सकते हैं और आप इसे अन्य तरीके के एरोबिक एक्सरसाइज के साथ भी कर सकते हैं। लेकिन इसको करने से पहले आपको कुछ चीजों को ध्यान में रखना होता है।एक हेल्थ ऑर्गनाइजेशन के अनुसार हर हफ्ते केलव 150 मिनट तेज चलना आपके ब्लड प्रेशर के स्तर को नीचे लाने के लिए पर्याप्त है अगर आप 5 दिनों के लिए सिर्फ़ हर दिन 30 मिनट के लिए चलते हैं तो इसे आप सहजता से कर सकते हैं। इसके अलावा आप स्ट्रेच जैसे कुछ लाइट व्यायाम भी इसमें शामिल कर सकते हैँ आप घर में भी रहने के दौरान सीढ़ियां चढ़ने जैसे दैनिक व्यायाम से भी हाई ब्लड प्रेशर को कम कर सकते हैं। ये आपके शरीर में गर्मी की दर को बढ़ाता है और तेजी से सांस लेने में मदद करता है।जब आप बाहर वॉक करने जाते हैं, तो शुरू में वार्म-अप के लिए धीमी गति से चलें, फ़िर कुछ मिनटों के बाद अपनी गति बढ़ाएं , चलते वक्त अपनी ठुड्गी को ऊपर उठकर सीधे चलें और आगे की तरफ देखें। चलते वक्त गहरी सांस लें। यह आपको गति बनाए रखने में मदद करता है। वॉकिंग को आरामदायक बनाने के लिए आप सही जूतों का चुनाव करें। चलने के लिए फ्लैट और लचीले जूते बेहतर होते हैं! सही जूते चोट और दर्द को भी कम करने में सहायक होते हैं। इसके साथ ही जब आप टहलने बाहर जाएं तो आरामदायक कपड़ों का ही चुनाव करें। ऐसे में आप दल रुस्त रहने से बचें, क्योंकि प्रसीना आने पर आप चिड़चिड़ापन महसूस कर सकते हैं।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2WvgMLq
कोई टिप्पणी नहीं