कोरोना से जंगः अब 5000 से अधिक टीमों ने शुरु किया ऐसा काम, 3 दिन में देगी रिपोर्ट

त्रिपुरा में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के मामलों का पता लगाने के लिए सोमवार सुबह से 5000 से अधिक टीमों ने घर-घर जाकर स्वास्थ्य सर्वेक्षण शुरू किया। ये टीमें तीन दिनों में राज्य के सभी कंटेनमेंट इलाकों और अतिसंवेदनशील स्थानों पर घर-घर जाकर लोगों के स्वास्थ्य की जानकारी लेंगी।एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि राज्य सरकार ने राज्य में कोरोना संक्रमितों का पता लगाने के लिए घर-घर स्वास्थ्य सर्वेक्षण के लिए तीन दिनों के लॉकडाउन की घोषणा की है। यह मेगा सर्वे पेशेवर स्वास्थ्यकर्मी, आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता शामिल करेंगी। सर्वे के लिए चार सदस्यों की टीमें बनाई गई हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक टीम दिन में 40 घरों का सर्वे करेगी। उन्होंने कहा कि सर्वे टीमें सीधे निगरानी अधिकारियों को रिपोर्ट करेंगी। पर्यवेक्षण अधिकारी जिला स्तर के अधिकारियों को रिपोर्ट करेंगे। इसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को प्रोत्साहन राशि के एक बार एक हजार रुपये दिए जाएंगे। इस बीच लॉकडाउन को सफल बनाने के लिए सभी इलाकों में कल रात से करीब 13,000 जवानों को तैनात किया गया है और राज्य सरकार ने लॉकडाउन के दौरान नागरिकों को घरों से बाहर नहीं निकलने का आग्रह किया है। इस दौरान केवल सरकारी कर्मचारियों और बहुत कम संख्या में जरूरी सेवायें प्रदान करने वालों लोगों को कम करने की अनुमति दी गई है। मुख्य सचिव के आदेश के अनुसार लॉकडाउन के दौरान किराने, दूध, शिशु आहार, दवाइयां और ऑप्टिकल आइटम की दुकानें खुली रहेंगी जबकि मछली, सब्जियों जैसी आवश्यक वस्तुओं की बिक्री की भी अनुमति होगी। राज्य में अब तक कोरोना के 3919 मामले दर्ज किए जिसमें 1526 सक्रिय है और 13 लोगों की मौत हो चुकी है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2D7wrtC
कोई टिप्पणी नहीं