Breaking News

कोरोना को लेकर बीते 24 घंटों में आई राहत भरी खबर, जानिए कैसे


देशभर में पिछले 24 घंटे में 31,991 व्यक्ति कोरोना वायरस के संक्रमण से मुक्त हुए हैं, जिससे देश में कोरोना रिकवरी दर बढ़कर 64 प्रतिशत हो गयी है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने आज कहा कि कोरोना संक्रमण के व्यापक प्रसार से पहले संक्रमितों की पहचान के लिए जांच की गति तेज करने की दिशा में केंद्र और राज्य तथा केंद्रशासित प्रदेशों के प्रयास तथा संक्रमित को आइसोलेशन में रखने तथा अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमितों के प्रभावी चिकित्सकीय प्रबंधन की रणनीति के कारण देश में कोरोना संक्रमण को मात देने वाले व्यक्तियों की संख्या बढ़कर 9,17,567 हो गयी है।मंत्रालय ने बताया कि यह लगातार चौथा दिन है,जब कोरोना मुक्त मरीजों की संख्या 30 हजार के पार है। मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में फिलहाल संक्रमण के 4,85,114 सक्रिय मामले हैं। कोरोना संक्रमण के सक्रियों मामलों तथा कोरोना मुक्त व्यक्तियों की संख्या का फासला बढ़कर 4,32,453 हो गया है। देशभर में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 49,931 नये मामलों की पुष्टि हुई जिससे कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 14,35,453 हो गयी है।देश में कोरोना की महामारी से सर्वाधिक प्रभावित महाराष्ट्र में संंक्रमण के 9,131 नये मामले सामने आये तथा 267 लोगों की मौत हुई जिससे यहां अब संक्रमितों का आंकड़ा 3,75,799 और मृतकों की संख्या 13,656 हो गयी है जबकि 2,13,238 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं। संक्रमण के मामले में दूसरे स्थान पर स्थित तमिलनाडु में इस दौरान 6,986 नये मामले सामने आये और 85 लोगों की मौत हुई जिससे संक्रमितों की संख्या 2,13,723 और मृतकों का आंकड़ा 3,494 हो गया है। राज्य में 1,56,526 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2CTGSBb

कोई टिप्पणी नहीं