Breaking News

बिहार में कोरोना का महाविस्फोट, 24 घंटे में मिले हैं 1,820 पॉजिटिव, तीन डाक्टरों की मौत


स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार आज कोरोना महामारी से नौ लोगों की मौत हो गई। राज्य में आज कोविड-19 से तीन डॉक्टर समेत नौ लोगों की मौत हो गई। पहली बार एक दिन में तीन डॉक्टरों की मौत हुई है। डॉ. अवधेश प्रसाद सिंह, डॉ. महेंद्र चौधरी और डॉ. मिथिलेश कुमार की संक्रमण की वजह से मौत हुई है। आपको बता दे कि 24 घंटे में पहली बार सबसे ज्यादा संक्रमित मिले। 22 जुलाई से लेकर 23 जुलाई तक 24 घंटे में 10,456 सैंपल की जांच में 1,820 नए कोरोना पॉजिटिव मिले। राज्य में अब तक 4.29 लाख से ज्यादा सैंपल की जांच में 33,511 पॉजिटिव मिल चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग ने दावा किया है कि पिछले 24 घंटे में 1,873 संक्रमित स्वस्थ भी हुए। अब तक 22,832 लोग इस महामारी को पराजित करने में सफल रहे हैं। डॉक्टरों के अलावा अररिया जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष विजय कुमार यादव, नालंदा सिलाव के लोजपा नेता और जिला परिषद सदस्य कैप्टन सुनील कुमार सिंह और पश्चिम चंपारण भाजपा नगर मंडल पश्चिम के अध्यक्ष की मौत कोरोना संक्रमण की वजह से हो गई। अब तक राज्य में 233 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है।आज शुक्रवार को जारी मेडिकल बुलेटिन में बताया कि 22 जुलाई को 1,083 जबकि 23 जुलाई को हुई जांच में 737 मरीज मिले हैं। इनमें अकेले पटना जिला से 561 संक्रमित हैं। पटना में अब कुल पॉजिटिव केस 5,347 हो गए हैं। इनमें अब तक 3,442 ठीक भी हुए हैं। जबकि राज्य में कुल संक्रमित की संख्या 33,511 हो गई है। अच्छी खबर यह है कि पहली बार 24 घंटे में 1,873 संक्रमित ठीक हुए हैं। यह ठीक होने वालों की अब तक की सबसे बड़ी संख्या है। 1,873 के ठीक होने के बाद रिकवरी दर में दो फीसद की वृद्धि दर्ज हुई है। गुरुवार प्रदेश में रिकवरी दर 66.11 थी जो अब बढ़कर 68.13 हो गई है। गुरुवार को एक्टिव केस 10,519 थे जो आज घटकर 10,457 हो गए।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/30E1hSM

कोई टिप्पणी नहीं