क्रिकेट प्रेमियों के लिए झटका , टी-20 वल्र्ड कप हुआ स्थगित

कोरोना वायरस की वजह से इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने इस साल ऑस्ट्रेलिया में अक्टूबर में होने वाले ट्वेंटी-ट्वेंटी वर्ल्ड कप को टालने का फैसला किया है। अब वर्ल्ड कप का आयोजन अगले साल अक्टूबर नवंबर में होगा। सोमवार को हुई आईसीसी की बोर्ड मीटिंग में वर्ल्ड कप को टालने का फैसला लिया गया। पिछले दो महीने से ही वर्ल्ड कप का आयोजन इस साल नहीं होने के कयास लगाए जा रहे थे। वर्ल्ड कप की मेजबानी का अधिकार रखने वाले क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने हाल ही में संकेत दिए थे कि वह आयोजन के लिए तैयार नहीं है। पिछले कुछ दिनों में ऑस्ट्रेलिया में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी देखने को मिली है। इसके अलावा सितंबर के अंत तक ऑस्ट्रेलिया ने अपने बॉर्डर भी सील कर रखे हैं।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2E2FH2I
कोई टिप्पणी नहीं