Breaking News

TikTok Video बनाने के लिए लगा दी जान की बाजी, छूकर निकली मौत...


आज सारी दुनिया सहित भारत देश में TikTok का लोगों पर एक भूत सवार हो चुका है। और इस प्लेटफॉर्म में देखते-देखते लोग स्टार भी बन गए हैं। टिकटॉक पर जो वायरल हो गया वो रातों-रात मशहूर हो जाता हैं। इस पर टिकटोक यूजर्स ज्यादा फॉलोवर्स लाने के लिए बहुत ही शानदार या बहुत ही अजीब वीडियो बनाते हैं। वैसे आपको बता दें कि इसमें कई लोगों ने जान भी गवांई है।कुछ इसी एक टिकटोक पर वीडियो सामने आया है जहां एक यूजर वीडियो बनाने के लिए अपनी जान आफत में डाल दी और मरते-मरते बच गया है। बता दें कि टिकटॉक पर 4 लाख फॉलोअर्स वाले जैसन क्लार्कने अपने अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उनको मौत को छूकर निकल गई हैं। दरअसल, वीडियो के चक्कर में जैसन बर्फ की मोटी चादर के नीचे फंस गए थे और काफी देर तक निकले का रास्ता खोजने के लिए भटकते रहे। काफी देर तक वो रास्ता नहीं खोज पाए तो अपने आपको जैसन ने मृत घोषित कर दिया। बर्फ की नदी में काफी देर तक स्वीमिंग करने के बाद जब उन्हें वह रास्ता मिला तो तड़पड़ाते हुए बाहर निकले और जान बच गई।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/36ACnWQ

कोई टिप्पणी नहीं