PM मोदी का देश के नाम संबोधन! चलया आत्मनिर्भर भारत अभियान! मिलेंगे 20 लाख करोड़ रूपए

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने संबोधन में कुछ ऐसी बातें कही हैं वो जो देश को कोरोना वायरस के प्रकोप से बाहर निकालने अहम हैं। PM Narendra Modi का हमेशा देश के नाम संबोधन आकर्षक होता है और इस बार भी ऐसा ही हुआ है। उनके संबोधन का लोग बेसब्री से इंतजार करते हैं। लॉकडाउन 4 इस समय सोशल मीडिया पर भी टॉप में ट्रेंड कर रहा है। लोगों की मानसिकता भी पीएम के साथ ही दिखाई पड़ रही है। (aatm nirbhar bharat abhiyan) आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत 20 लाख करोड़ रूपए मिलेंगे। उन्होंने भारत के उद्योग जगत के लिए यह पैकेज दिया है।PM ने कहा कि 21वीं सदी हिंदुस्तान की है। दुनिया की स्थितियों समझाया। कोरोना से पहले और इस समय के देखें तो 21वीं सदी भारत की है। यह हमारा सपना ही नहीं जिम्मेदारी भी है। इसका मार्ग है विश्व की आज की स्थिति हमें सिखाती है कि इसका मार्ग एक ही है।आत्मनिर्भर भारत ही है। शास्त्रों में कहा गया है कि यही रास्ता है कि आत्मनिर्भर भारत। एक राष्ट्र के रूप में हम बहुत ही मोड़ पर हैं। यह आपदा भारत के लिए एक संदेश और अवसर लेकर आई है।कोरोना संकट के साथ ही भारत में एक भी पीपीई कि नहीं बनती थी, एन19 भी नहीं था, आज स्थिति यह है कि भारत में ही रोज 2 लाख पीपीई और इतने ही मास्क बनाए जा रहे हें। भारत ने आपदा को अवसर में बदल दिया है। यही भारत की दृष्टि है। जो हमारे संकल्प को प्रभावी सिद्ध होने वाली है। हमारी अर्थव्यवस्था में मांग और सप्लाई के चक्र को इस्तेमाल करना है।विश्व के सामने भारत के चिंतन में आशा की किरण नजर आती है। आत्मकेंद्रित व्यवस्था नहीं बल्कि भारत संसार के सुख और सहयोग की चिंता करता है। यह संस्कृति पूरे विश्व को परिवार मानती है। यह संस्कृति और भारत भूमि आत्म निर्भर बनेगी तो समृद्ध विश्व की तस्वीर भी साफ होती है। आत्मनिर्भर भारत अभियान (aatm nirbhar bharat abhiyan) के तहत 20 लाख करोड़ रूपए मिलेंगे।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/364nGuZ
कोई टिप्पणी नहीं