70 हजार के पार हुई संक्रमितों की संख्या और 2293 की मौत

कोरोना वायरस देश में बढ़ता ही जा रहा है। इसके कारण से देश में लॉकडाउन का चौथा चरण शुरू हो सकता है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 70,756 हो गई है और एक्टिव संक्रमितों की संख्या 46,008 है, 2293 लोगों की जान जा चुकी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने बताया कि देश में रिकवरी रेट 31.7 फीसदी है। देश में आंकड़ों के मुताबिक मृत्यु दर लगभग 3.2 फीसद है।राजस्थान राज्य में कोरोना वायरस (COVID-19) के 21 और मामले सामने आए हैं। राज्य में अब तक 4,056 मामले सामने आ चुके हैं। यहां कि राजधानी अभी रेड जोन में शामिल हैं। साथ बता दें कि यहां 115 लोगों की मौत हो गई हैं। बिहार की बात करते हैं तो यहां के प्रधान स्वास्थ्य सचिव संजय कुमार ने बताया कि बिहार में कोरोना के 34 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या अब 801 हो गई है।देश में खास बात ये हैं कि सोशल डिस्टेंसिंग और बाकी दिशानिर्देशों का पालन करने से कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में मृत्यु दर दुनिया में सबसे कम आंका गया है। आज मृत्यु दर लगभग 3.2 फीसद है, कई राज्यों में कोरोना का नामोनिशान भी नहीं है जैसे पूर्वोत्तर के राज्य।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2zzYQqi
कोई टिप्पणी नहीं