Breaking News

Lockdown में नवाजुद्दीन सिद्दीकी की जिंदगी पर लगा Lock पत्नी आलिया ने भेजा तलाक का नोटिस


बॉलीवुड के मशहूर एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी को बहुत ही बुरा झटका लगने वाला है। हाल ही खबर मिली है कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया ने नवाज को तलाक का नोटिस भेजा है। अपनी फिल्मों और एक्टिंग के लिए मशहूर सिद्धीकी के जीवन में तलाक का नाटक चलने वाला है। उनकी धर्मपत्नी आलिया सिद्दीकी ने उन्हें तलाक का कानूनी नोटिस भेजकर गुजारा भत्ता और तलाक मांगा है।आलिया के वकील अभय सहाय ने बताया कि कोरोना वायरस महामारी के दौरान स्पीड पोस्ट की सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण नवाजुद्दीन को यह नोटिस ई-मेल और व्हाट्सऐप के जरिए भेजा गया है। फिलहाल इस नोटिस पर नवाजुद्दीन का जवाब नहीं मिला है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया के वकील सहाय ने बताया कि वह तलाक के नोटिस पर ज्यादा कुछ नही कह सकते हैं लेकिन अभिनेता और उनके परिवार पर लगाए गए आरोप गंभीर हैं। जानकारी के लिए बता दें कि नवाजुद्दीन और आलिया का निकाह 2009 में हुआ और उनके दो बच्चे हैं। इससे पहले भी नवाजुद्दीन का निकाह हो चुका है। वैसे वो फिलहाल परिवार के साथ मुंबई से उत्तर प्रदेश के बुढाना चले गए हैं। कोरोना टेस्ट उनका नेगेटिव आया है लेकिन फिर भी उऩको घर में क्वारंटाइन कर दिया गया है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2XdKZyj

कोई टिप्पणी नहीं