Breaking News

बड़ा खुलासाः तो बिना वैक्सीन के खत्म हो जाएगा कोरोना?


कोरोना वायरस यानी कोविड-19 ने सारी दुनिया में मौत का वायरस बनकर घुम रहा है। इसके आगोश में जो भी आता है वो निश्चित मौत तक पहुंच जाता है। लाखों लोग इसके कारण से अपनी जिंदगी से हाथ धो बैठे हैं। और कई लोग हैं जो इसको मात दे चुके हैं। अभी तक इसकी कोई वैक्सीन तैयार नहीं की गई है। जिससे वैज्ञानिकों में नई बहस छिड़ गई है। वैज्ञानिक के बढ़ते मामलों के बीच इम्यूनिटी पर बहस कर रहे हैं। इम्यूनिटी बढ़ाने के नुस्खें खूब चर्चा में है। दुनिया में वैसे तो एक साथ आठ अलग-अलग वैक्सीन के क्लीनिकल ट्रायल जारी हैं और दावा किया जा रहा है कि अगले तीन महीने में वैक्सीन बन जाएगी। इन सब के दौरान विश्व स्वास्थ्य संगठन के पूर्व निदेशक और कैंसर विशेषज्ञ प्रोफेसर करोल सिकोरा ने चौंकाने वाला बयान दिया है।उन्होंने कहा कि कोरोनो वायरस किसी भी वैक्सीन के विकसित होने से पहले ही स्वाभाविक रूप से खत्म हो सकता है। प्रोफेसर करोल सिकोरा ने इस बात पर दावा किया है कि हम हर जगह एक समान पैटर्न देख रहे हैं और मुझे लगता है कि हमारे पास अनुमान से ज्यादा इम्यूनिटी है।क्या है हर्ड इम्यूनिटी- हर्ड इम्यूनिटी के अनुसार, अगर कोई बीमारी किसी समूह के बड़े हिस्से में फैल जाती है तो इंसान की इम्यूनिटी उस बीमारी से लड़ने में संक्रमित लोगों की प्रतिरोधक बनकर मदद करती है। इस दौरान जो लोग बीमारी को मात देकर पूरी तरह ठीक हो जाते हैं, वो उस बीमारी से ‘इम्यून’ हो जाते हैं। यानी कि उनमें उस विषाणु को मात देने के गुण पैदा हो जाते हैं। जिससे दूसरे लोगों को भी इससे मदद मिलती है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2ThErxe

कोई टिप्पणी नहीं