Breaking News

Happy Mother’s Day, आज मां का दिन करिए सेवा और पाइए मेवा


आज मदर्स डे है। यानी कि मां का दिन। इस दिन को लेकर कई तरह के इतिहास दर्ज हैं। इसको लेकर कई तरह कहानियां दुनिया में प्रचलित है। लेकिन इसका मुख्य उद्देश्य यही है कि मां को उसके प्यार के लिए सम्मान देना और प्यार देना। मां दुनिया में वो चीज़ हैं जो बिना स्वार्थ के अपने बच्चों को प्यार करती है। बिना किसी उम्मीद के पूरा जीवन समर्पित कर देती है। बच्चे मां के प्याकर, त्यामग और तपस्याी के बदले कुछ भी कर लें लेकिन उसकी भरपाई नहीं कर सकेंगे। यही वजह है कि हर साल मां के नाम पर मदर्स डे सेलिब्रेट किया जाता है। वैसे तो मां के लिए कोई एक दिन नहीं हो सकता है, लेकिन फिर भी एक दिन मां के नाम किया गया है। भारत में हर साल मदर्स डे 10 मई रविवार को ये दिन मनाया जाता है। जानकारी के लिए बता दें कि भारत समेत ज्यावदातर देशों में मई के दूसरे रविवार को ही मदर्स डे के रूप में मनाया जाता है। लोग इस दिन को अलग-अलग तरीके से सेलिब्रेट करते हैं। मदर्स डे के मौके पर मां को सोशल मीडिया के जरिए मैसेज और कोट्स भेजकर उन्हें विश करते हैं। उनका काम में हाछ बटांते हैं। गिफ्ट्स देते हैं। उनको खास होने का एहसास दिलाते हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2WLd1B7

कोई टिप्पणी नहीं