Breaking News

कोरोना के इस कहर में शरीर के लिए बेहद जरूरी है विटामिन सी, जानिए इसके फायदे


कोरोना मरीजों के इलाज में विटामिन सी कारगर साबित हो रहा है। विटामिन सी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। कोरोना वायरस के इलाज की दवा नहीं होने के कारण डॉक्टर विटामिन सी की गोली ही खिला रहे हैं। ऐसे में हम आपको विटामिस सी के फायदे बताते हैं। दरअसल हमारे शरीर में विटामिन सी की भूमिका एक संरक्षक की होती है। यह पोषक तत्व फ्री रेडिकल्स से हमारी कोशिकाओं का बचाव करता है व हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है, जिसके कारण सर्दी, खांसी व अन्य तरह के इन्फेक्शन होने का खतरा कम होता है। इतना ही नहीं, यह अनेक प्रकार के कैंसर से भी बचाव करता है। साथ ही, शरीर में विटामिन ई की सप्लाई को पुनर्जीवित करता है और आयरन के अवशोषण की क्षमता को भी बढ़ाता है। यह एक ऐंटि-एलर्जिक व ऐंटि-ऑक्सिडेंट के रूप भी काम करता है और दांत, मसूड़ों व आंखों को भी स्वस्थ रखने में भी मदद करता है।अक्सर सर्दी जुकाम होना, कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता, थकावट, अचानक वजन कम होना, ड्राई बाल होना, बालों का गिरना, त्वचा की असमान रंगत, घाव का धीरे भरना व दांत संबंधी समस्याएं, विटामिन सी की कमी के लक्षण माने जाते हैं। विटामिन सी अन्य पोषक तत्वों जैसे विटामिन ए व आयरन के साथ मिलकर शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है और शरीर को स्वस्थ बनाए रखता है। विटामिन सी घुलनशील होता है इसलिए अतिरिक्त पोषक तत्व आसानी से पेशाब के रास्ते शरीर से बाहर निकल जाते हैं।विटामिन सी के लिए इनका करें सेवनआंवला, नारंगी, नींबू, संतरा, अंगूर, टमाटर, अमरूद, सेव, केला, बेर, बेल, कटहल, पुदीना, मूली पत्ता, मुनक्का, दूध, चुकंदर, चौलायी साग, बंद गोभी, हरा धनिया और पालक।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3bkgkEg

कोई टिप्पणी नहीं