Breaking News

कोरोना सबसे बड़ा बहरूपिया, शरीर में छिपने के लिए बदलता है अपनी सूरत


कोरोना के कारण से दुनिया में तबाही मची हुई है। इसके चलते कई लोग हैं जो अपनी जान गवां चुके है। हैरान कर देने वाली बात तो ये हैं कि दुनिया में अभी तक कोरोना वायरस का मुकाबला करने के लिए एक भी वैक्सीन तैयार नहीं की गई है। बता दें कि इसके इलाज के लिए नई दवाओं के साथ रिपरपजिंग दवाओं का ट्रायल चल रहा है। इस बीच स्वास्थ्य संगठन की तमाम एजेंसियां कोरोना के जीनोम के बारे में जो सूचनाएं दे रही हैं जो कि बहुत चौकाने वाली हैं। बता दें कि दुनिया भर के 62 देशों से इस वायरस के 5300 जीनोम्स का विश्लेषण किया गया है। गार्जियन के अनुसार स्पाइक (एस) प्रोटीन से संबंधित दो बड़े बदलाव देखे गए हैं। इनमें से एक बदलाव ने इटली में तबाही मचाई थी। वैज्ञानिक चेताया है कि कोरोना वायरस बहुत बड़ा बहरूपिया है जो इंसानी शरीरमे रहने के लिए कई तरह के रूप धारण कर रहा है। इसी तरह से इसके बदलते रूप को देखते हुए वैज्ञानिक इसकी वैक्सीन तैयार करने में असफल हो रहे हैं। वैक्सीन बनाने के लिए कोरोना के जीनोम सीक्वेंस पर नजर बनाए हुए हैं। इसके ताकतवर स्पाइक (कांटे) के कारण ही वह इंसानी शरीर से बेहतरीन तरीके से चिपक जाता है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3cxs6wL

कोई टिप्पणी नहीं